Wednesday, August 22, 2018

Tune Laal Chunariya Odhi

------ तर्ज:- तूने प्रीत जो मुझसे जोड़ी ------
------ फिल्म:- मीरा का मोहन ------

तूने लाल चुनरिया ओढ़ी, हमपे दया करो माँ थोड़ी,
ज्योत दरबार में जल गयी रे - 2
तू अम्बे जग पालन - जगदम्बे जग तारण,
मेरे अंगना, माँ आजा ||

निस दिन तेरा ध्यान धरूं माँ,
तेरे बिन मेरा कोई नहीं माँ,
किस दिन तेरे दर्शन पाऊं - इतनी आस लगी माँ || तू अम्बे ||

दूर तुम्हारी, तुम्हारी दूर नगरीया,
कैसे मैया के द्वारे आऊँ,
मन मंदिर में तुनको बैठा के - आरती वंदना गाऊँ || तू अम्बे ||

मैं ना जानूं,ना जानूं तेरी पूजा,
फिर भी तुमको भजूं दिन रैना,
मात "पदम्" की अर्जी सुनले,
तरस रहे हैं नैना || तू अम्बे ||

-: इति :-


Share:

0 comments:

Post a Comment

Contributors

Archives