Wednesday, August 22, 2018

Laal Dhwaja Fehraye Ho



 लाल ध्वजा फेहराये हो मोरी मैया के भुवना -2
लहर लहर लहराए हो मोरी मैया के भुवना ||

लाल चूड़ी लाल ही बिंदिया, लाल वरण पे लाल चुनरिया,
चूनर में गोटा जड़ाये हो || मोरी ||

लोंग इलायची के बीड़ा लगाये, चंपा चमेली के हार बनाये,
लाल अनार चड़ाए हो || मोरी ||

लाल गुलाल से लाल भये हैं, लाल तुम्हारे निहाल भये हैं,
मैया के रंग रंग आये हो || मोरी ||

ज्योति करे जग में उजियारो, इक साचों है द्वार तुम्हारो,
सांच को आंच आये हो || मोरी ||

माँ जग जननी, माँ कल्याणी , आदि शक्ति आदि भवानी,
महिमा वरणी जाए हो || मोरी ||

पदमसुमर मैया तोरे जस गायें, इन चरणों में ध्यान लगायें,
गीत सुमन बरसाए हो || मोरी ||

-: इति :-



Share:

0 comments:

Post a Comment

Contributors

Archives