Wednesday, May 14, 2025

Bharat he mahan, duniya me

 तर्ज़ :-नैना बंद लागे ,कहियो

         सुनियो मेरी टेर जगदम्बे


                  //गीत//

          भारत हे महान ,दुनिया में

(1)बनारस के पान,मथुरा को पेड़ा ।

   पंजाब की लस्सी, आगरे का पेठा ।।भारत है ।।

(2)अलीगढ़ का ताला,जबलपुर का घाट ।

   रतलामी चूड़ा,बंबई की चाट ।। भारत है।।

(3)मैनपुरी जर्दा,बीकानेरी बर्फी ।

   भुसावल को केला,पटना की मिर्ची ।।भारत है ।।

              भाग 2

(1)जोधपुरी चुनरी,बरेली को झुमका ।

     नैनाताली लहंगा,लखनऊ का कुर्ता ।।भारत है ।।

(2)राजस्थानी पगड़ी,जयपुर की चोली ।

  चंदेरी की साड़ी ,वृंदावन की होली ।।भारत है ।।

(3) काशी के पंडा करीला की राई

    कलकत्ते की काली,पन्ना की दाई ।।भारत है ।।

(4) दिल्ली के ठगिया,बिहारी के बाबू ।

     भोपाल के बटुआ,रामपुर के चाकू ।।भारत है ।।

                      !!इति!!

     झांसी गले की फांसी,दतिया गले का हार ।

    ललित पुर न छोड़ियो,जब तक मिले उधार ।।


Share:

Aatank ne kitno ke sindur ujad diye

   तर्ज़: ओंठो से छूलो तुम,मेरे गीत अमर करदो

                    //मिशन सिंदूर गीत//


  आतंक ने कितनों के,सिंदूर उजाड़ दिये ।

  सिंदूर मिशन द्वारा,उन्हें जिंदा गाड़ दिए ।।

(1)आतंकवादी अड्डे,सब पाकिस्तान में है ।

    उन्हें सोफिया कुरैशी ने,जड़ समेत उखाड़ दिए ।।

(2)तू चीन मिसाइल पर,करता था घमंड कितना ।

    किए ड्रोन से जो हमले असमान में फाड़ दिए ।।

(3)थल सेना नभ सेना,अब जल सेना आई ।

    सब मुस्लिम देवों ने,क्यों पल्लू झाड़ दिए ।।

(4)जब पाक खत्म होगा,तब आतंक खत्म होगा ।

   युद्धविराम उलंघन कर,संबंध बिगाड़ लिए ।।

(5) नूर खान हवाई बेस,का नाम मिटा डाला ।

     फिर"पदम"जवानों ने, वहां झंडे गाड़ दिए ।।

                            !! इति!!


 

Share:

Contributors