Sunday, January 14, 2018

Kajraare Naino Se Ghayal Kiya

तर्ज :- पल पल न माने टिंकू जिया,
फिल्म :- यमला पगला दीवाना

किशन कन्हैया ने पागल किया - 2
कजरारे नैनों से घायल किया ||

मदन मुरारी से नैना लगे हैं - 2
रातों को हमरे ना नैना लगे हैं - 2
मुरली की धुन सुन के नाचे जिया - 2 || कजरारे ||

राह चलत मोरी बैयाँ मरोड़ी - 2
सर पे रखी मोरी गागरिया फोड़ी - 2
पनियां भरण जाना मुश्किल किया - 2 || कजरारे ||

ग्वालों के संग करते माखन की चोरी - 2
प्रेम दीवानी हैं ग्वालिन की छोरी - 2
मन मोहना को यह दिल दिया - 2 || कजरारे ||

तिरछी है चितवन बांकी अदा है - 2
बांके बिहारी पे दुनिया फ़िदा है - 2
"पदम्" को भक्तों में शामिल किया - 2 || कजरारे ||

-: इति :-


Share:

0 comments:

Post a Comment

Contributors

Archives