Sunday, January 7, 2018

Gaura Maiya Ke Gajanand Laadle

तर्ज :- मेरी माई के बुंदेला लाडले हो माँ (जस)

गौरा मैया के गजानंद लाडले हो माँ,
तुम्हे पूजे सब संसार  || भवानी || गौरा मैया के ||

शंकर सुमन भवानी के नंदन,
मोह माया के काटो बंधन,
कर दइयो उपकार  || भवानी || गौरा मैया के ||

ध्यान धरुं देवा गणपति को,
आस करूं दइयो बुद्धि को,
दया करो दातार  || भवानी || गौरा मैया के ||

चार भुजा धारी गनराजा,
आजा बिगड़े काज बनाजा,
मुषे पे असवार  || भवानी || गौरा मैया के ||

"पदम्" सुमर तुमरे जस गाऊँ,
गुड़ के मोदक भोग लगाऊं,
कर लइयो स्वीकार  || भवानी || गौरा मैया के ||

-: इति :-


Share:

0 comments:

Post a Comment

Contributors

Archives