Wednesday, February 14, 2018

Murli Bajayi Kanhaiya

तर्ज :- मिल गए नैना से नैना हो क्या बात
फिल्म:- दो रास्ते 1970

मुरली बजायी कन्हाई, होय क्या बात हो गयी,
कैसे आऊँ सांवरिया, आधी रात हो गयी,
तू हरजाई न आई, होय क्या बात हो गयी,
आजा आजा गुजरिया, आधी रात हो गयी ||

सुन अलबेली तू आना अकेली, न लाना सहेली नवेली,
किसी तरह ओ राधा तुझे आना है, पानी भरने का अच्छा बहाना है,
आई चौरा चोरी हो गौरी, होय क्या बात हो गयी,
तूने मुरली बजायी, तेरे साथ हो गयी ||

तू है दीवाना मुझे न सताना, है बैरी ज़माना ओ कान्हा,
बड़ा झूठा है तू, बड़ा छलिया है, जिया लुटे यह कैसी मुरलिया है,
विरहा की मारी मैं हारी होय क्या बात हो गयी,
अब न रोको डगरिया, आधी रात हो गयी ||

गौरी बृज बाला वो श्याम है काला, क्या प्यार है आला निराला,
राधे मोहन की प्रेम कहानी है, मिले दर्शन "पदम्" ने यह ठानी है,
लीला तुम्हारी है न्यारी, होय क्या बात हो गयी,
तेरी कृपा जो हम पे दीनानाथ हो गयी ||

-: इति :-


Share:

0 comments:

Post a Comment

Contributors

Archives