Saturday, February 10, 2018

Zulmi Kanhaiya Se Lad Gaye Nain

तर्ज :- जारे कारे बदरा बलमा के द्वार 
फिल्म :- धरती कहे पुकार के

तन मेरा डोले है मन बेचैन,
जुल्मी कन्हैया से लड़ गए नैन,
                   अब ना सता ||

जाने ना दिल की तड़प मत बारो,
दिन बड़ी मुश्किल से बीते हमारो,
सपनों ही सपनों में कट जाये रैन || जुल्मी ||

प्रीत  तोसे लागी ज़माना चोरी चोरी,
गाँव मेरा बरसाना ग्वालन की छोरी,
पिया मिल जाये तो मिल जाए चैन || जुल्मी ||

श्याम श्री राधा की जोड़ी है आला,
मुरली की धुन पे नचे बृज की बाला,
बड़े अलबेले "पदम्" के यह बैन || जुल्मी ||

-: इति :-



Share:

0 comments:

Post a Comment

Contributors

Archives