Tuesday, August 21, 2018

Maa Jagdambe

------ तर्ज:- दुनिया का मेला ------
------ फिल्म:- राजा जानी ------

दुर्गे माँ काली, कलकत्ते बाली,
शान तुम्हारी आली - माँ जगदम्बे ||
तू है शक्ति भवानी - तेरा कोई न शानी,
मुंड माला गले में डाली || माँ जगदम्बे ||

माता ओ मेरी माता, है सिंह पर सबारी,
अवतार तूने लेकर मारे हैं अत्याचारी,
जुल्म तूने मिटाया - पाप का सर झुकाया,
अपने भक्तों की लाज बचाली || माँ ||

धरती पे मचा प्रलय, क्या रूप था भयंकर,
तब जाके क्रोध उतरा चरणों में लेटे शंकर,
बेटी इन्दर की पाली - तुम हो ब्रह्म की साली,
तेरा बचन न जाए खाली || माँ ||

गर हो दया तुम्हारी, दर्शन तुम्हारे पाएं,
झूठे जगत की माया के बंधन से छूट जायें,
दर पे "पदम्" खड़ा है - तेरी शरण पड़ा है,
दर से खाली न जाए सवाली || माँ ||

-: इति :-


Share:

Mai Tohe Kaise Mana Lau

मैं तोहे कैसे मना लऊं मैया,
कैसे रिझा लऊं मैया || मैं ||

तीन लोक चौदह भुवनों में,
तुम सा कोई नैया || मैं ||

तेरी पूजा, तेरी वंदना,
मैं जानत कछु नैया || मैं ||

दर दर की मैंने ठोकर खाईं,
आना पड़ा तोरे पैयां || मैं ||

ब्रह्म, विष्णु और शिव शंकर,
पुनः पुनः लेत बलैयां || मैं ||

गहरी नदिया नाव पुरानी,
तुम बिन कौन खिवैया || मैं ||

भव सागर में गहरा पानी,
"पदम्" की डोलत नैया || मैं ||

-: इति :-


Share:

Monday, August 20, 2018

Aaya Hoon Tere Dwar Maa

------ तर्ज:- कागज़ कलम दबात ला ------
------ फिल्म:- हम ------

आया हूँ तेरे द्वार माँ, चरणों में तेरे ध्यान धरूं,
मैया, मैया मैं बुला रहा हूँ, आजा आजा आजा, तेरा गुणगान करूं ||

नाम बड़ा पावन तेरा, सब जग है लालन तेरा,
जय माँ के जयकारे से गूँज रहा आँगन तेरा,
मैं भी मैं भी मैं भी, जय माँ सरे आम करूं || आया ||

जंगल में तुम राज करो, भूल हमारी माफ़ करो,
माया को लेकर आओ, इतनी कृपा आज करो,
मैं भी मैं भी मैं भी, तुमको प्रणाम करूं || आया ||

तुम माता महारानी हो, आदि शक्ति भवानी हो,
"पदम्" को तारो जगदम्बे जग तारण कल्याणी हो,
सारा सारा सारा जीबन तेरा नाम करूं || आया ||

-: इति :-


Share:

Aayi Jagraate Ki Raat

------ तर्ज:- गौरी कबसे हुयी जवान ------
------ फिल्म:- फूल बने अंगारे ------

लागों मां चरणा विच ध्यान, जागो जागो अम्बे मात,
जागो मात अम्बे मात, आई जगराते की रात ||

श्रद्धा भक्ति प्रेम भी जो भी माँ की ज्योत जगाये - 2
अष्ट भुजी माता जगदम्बे बेड़ा पार लगाये -2
खोलो खोलो अपने हाथ, बोलो जयकारा इक साथ ||

नरियल पान सुपारी निबुआ माँ के मन को भाये - 2
सोना चांदी छतर चड़ावा अकबर के ठुकराए - 2
मैया सुनती है फरियाद, ध्यानू भगत की रखली बात ||

"पदम्" लिखे माँ गीत तुम्हारे गुण गाये दिन रैना -2
आ जाओ माँ शेर सबारी तरस रहे है नैना - 2
सर पे रहे तुम्हारा हाथ, ऐसा दे दो आशिर्बाद ||

-: इति :-


Share:

Maiya Ke Jaisa Dwar Kahin Bhi Nahi

------ तर्ज:- सोचेंगे तुम्हे प्यार करें के नहीं ------
------ फिल्म:- दीवाना ------

मैया के जैसा द्वार कहीं भी नहीं,
यह सांचा दरबार कहीं भी नहीं - मैया के जैसा प्यार कहीं भी नहीं,
मैया ने बुलाया जिसको सीने से लगाया उसको,
ममता का ऐसा आलम कहीं भी नहीं || मैया ||

मैया सबारी करे पीले शेर पर - बेटा बुलाये तो माँ आये दौड़कर,
मैया सबकी पीर हरे - सबके संकट दूर करे,
माँ को जो दीदार करे - माँ उसके भंडारे भरे,
मैया को खजाना कभी होगा न कम || मैया ||

अम्बर सा ऊंचा है मैया का भुवन -  सागर सा गहरा है मेरी माँ का मन,
लाल कपाल पे बिंदिया लगी - लाल चूनर गोटे से जड़ी,
लहर लहर लहराए रही - लाल ध्वजा फेहराये रही,
लालों पे बरसता है भाई का करम || मैया ||

अम्बे भबानी माँ ज्योता बालिये - माँ भगबती माँ पहाड़ा बालिये,
मैया जी के द्वार चलो - मैया का गुणगान करो,
दया करो कुछ दान करो, माँ चरणों में ध्यान धरो,
मैया के भजन को गाओ, लिखो रे "पदम्" || मैया ||

-: इति :-


Share:

Bahut Door Hai Maiya

------ तर्ज:- बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम ------
------ फिल्म:- साजन ------

बहुत दूर है मैया तुम्हारे भुवन,
न जाने माँ बेटे का कब हो मिलन || बहुत ||

जपूं मैया तुमको दिन और रैना - माँ आएगी एक दिन तकते हैं नैना,
तुम्हारे दरश को हैं व्याकुल नयन || बहुत ||

चरणों की भक्ति का बरदान दो माँ - घर घर तुम्हारा गुणगान हो माँ,
चरण रज मिले करूं लाखों जतन || बहुत ||

हर जीव मैया का दरश भिकारी - ऋषि और मुनि भी तुम्हारे पुजारी,
तुमको मनाएं माँ जल थल पवन || बहुत ||

हुए दुष्ट दानव माँ तुमने संहारे - तुम्ही दाती बनकर भरतीं भंडारे,
भले हैं बुरे हैं सब तुम्हारे ललन || बहुत ||

नहीं ज्ञान इतना करूं साधना में, जपूं नाम तेरा करूं प्रार्थना मैं,
गाता रहूँ बस तुम्हारे भजन || बहुत ||

ममता मयी माँ की मूरत है प्यारी,
न जाने माँ कैसी है सूरत तुम्हारी,
"पदम्" को मिले माँ तुम्हारी शरण || बहुत ||

-: इति :-


Share:

Tere Dwar Khade Hain Bhakt Bhakt

------ तर्ज:- तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त ------
------ फिल्म:- मोहरा ------

तेरे द्वार खड़े हैं भक्त भक्त,
नहीं तुम सा कोई और और - तेरा दर है मेरा ठौर ठौर,
चरणों में लगी - चरणों में लगी है डौर डौर - तेरी धून में हो गए मस्त मस्त ||

लाल वरण है मेरी माँ भोली,
भर देती है माँ सबकी झोली,
धरती को हरने भार भार,
दानव को तुमने मार मार,
काली का ले..... काली का ले अवतार धार,
खप्पर से पी गयी रक्त रक्त || तेरे ||

बोल ज़रा तू माँ के जयकारे,
भव सागर से माँ पार उतारे,
केसर की महके गंध गंध,
मुस्काए मैया मंद मंद,
यह पदम् लिखे....यह "पदम्" लिखे नए छंद छंद,
तेरा ध्यान धरे हर बक्त बक्त || तेरे ||

-: इति :-


Share:

Nau Din Padega Raat Jagna

------ तर्ज:- मुझको राणा जी माफ़ करना ------
------ फिल्म:- करन अर्जुन ------

ऊंचा ऊंचा पर्बत स्वर्ग से आला - मैया जी का दर है बड़ा मतबाला,
दिन हो या रतियाँ - बजती हैं घंटियाँ - समझ न आये माँ का खेल निराला,
जय माँ की बोलो सब कोई - माँ दुर्गे की कृपा हो गयी,
नौ दिन पड़ेगा रात जगना - बाड़ी मंदिर में बो दई ||

आठ पहर रहे लंगरे का पहरा - लाल वरण माँ का रूप सुनहरा,
मैया ने ओढ़ राखी है चूनर - 2 
झिलमिल ज्योति से जगमग है मन्दिर - 2
मंदिर में आने बालों के मन की पूरी मुरादें हो गयीं || नौ ||

बिगड़े काज बनाये शेरावाली - कोई कहे दुर्गा कोई कहे काली,
ऊंचे पहाड़ों पे मैया के भुवना - 2 
लांगुरिया घुट्टन नचे माँ के अंगना - 2
छम छम मैया जी की पायल बजत है धुन में मगन माँ हो गयी || नौ ||

निस दिन जपते हैं ऋषि मुनी ज्ञानी - मैया जी की महिमा किसी ने न जानी,
मैया के दर का बुलावा जो आये -2
वह ही "पदम्" माँ के दर्शन को पाए - 2
द्वार पे भक्तों का मेला लगा है, भक्ति भी सुध बुध खो गयी || नौ ||

-: इति :- 


Share:

Mil Gaya Upar Re

तर्ज:- चढ़ गया ऊपर रे अटरिया
फिल्म:- दलाल

मिल गया ऊपर रे पहाड़िया पे देवी को मंदिर रे,
हमने यह जाना - मंदिर सुहाना,
पूरी मुराद करदे || मिल ||

मैया की महिमा है सबसे निराली,
भंडारे भरती है माँ ज्योतावाली,
शेर पे सवारी करके || पहाड़िया ||

मैया के दर पे सवाली जो आये,
मैया से मुंह माँगा बरदान पाए,
चरणों में ध्यान धर के || पहाड़िया ||

माँ देवी की हमको चिट्ठी जो आई,
हमने "पदम्" माँ को अर्जी लगायी,

हमरा उद्धार कर दे || पहाड़िया ||


-: इति :- 



Share:

Tere Naam Rate Hai Sab Zamana

------ तर्ज:- दीदी तेरा देवर दीवाना ------
------ फिल्म:- हम आपके हैं कौन ------

मैया तेरा मंदिर सुहाना,
तेरा नाम रटे है सब ज़माना ||

पहाड़ों पे बैठी है माँ शेरावाली,
गया जो भी दर पे वह लौटा न खाली,
दाती का है ऐसा खजाना || तेरा ||

चला माँ के दर्शन को ध्यानु दीवाना,
माँ ज्वाला की शक्ति को अकबर न माना,
नंगे पैरों दर पे बुलाना || तेरा ||

यह दुनिया में हमने बहुत कष्ट झेले,
दया कर "पदम्" को माँ चरणों में ले ले,
गाता रहूँ तेरा तराना || तेरा ||

-: इति :-


Share:

Dekho Yeh Maiya Turant Taarti Hai

------ तर्ज:- देखो यह लड़की करंट मारती है ------
------ फिल्म:- पुलिस अफ़सर ------

संत तारती है महंत तारती है,
देखो यह मैया तुरंत तारती है,

म से है मंदिर, म से मदीना,
धरती पे सबको जन्म माँ ने दीना,
मुल्ला और पंडित को संग तारती है ||

यह ममता का बंधन है तोड़ो कभी ना,
मैया के चरणों को छोड़ो कभी ना,
राजा महाराजा और रंक तारती है ||

मैया की शक्ति ने दुष्टों को मारा,
मैया की भक्ति ने भक्तों को तारा,
एक दो दस क्या अनंत तारती ||

ऐसी "पदम्" माँ की भेंटें बनाओ,
मैया के द्वारे पे नाचो और गाओ,
ढोलक मंजीरे मृदंग तारती है ||

-: इति :-


Share:

Tere Jaykaare Jag Karta Hai

------ तर्ज:- तुमसे मिलने को दिल करता है ------
------ फिल्म:- फूल और कांटे ------

तेरे जयकारे जग करता है,
माँ के भजनों में मन लगता है ||

ऊंचे ऊंचे पहाड़ों पे बैठी है माँ,
अपने बेटों के दुःख दूर करती है माँ,
जिसको मैया के दर का बुलावा मिले,
तेरी सीड़ी वही चढ़ता है || तेरे ||

बाण गंगा नहा के जो आगे बढ़ा,
आने वाली मुसीबत को मैया हरे,
हर कदम पे तेरे साथ रहती है माँ,
जय जय माता दी जब करता है || तेरे ||

सबसे सांचा "पदम्" माँ का दरबार है,
माँ के चरणों में झुकता यह संसार है,
मैया तेरी गुफा की है महिमा बड़ी,
ठंडा ठंडा सा जल बहता है || तेरे ||

-: इति :-


Share:

Tuesday, August 14, 2018

Shiv Ke Bhuvan Chali Aaungi

------ तर्ज:-मंदिर से दौड़ी चली आऊँगी ------

शिव के भुवन चली जाऊँगी, कोई रोके या टोके।।
रोके या टोके कोई रोके या टोके...
शिव की दीवानी बन जाऊगी ।।कोई रोके या टोके।।


(१)पुूजा की मेने थाल सजाई
गंगा जल लौटा भर लाई ।
गंगा से शिव को नहलाऊंगी।।
कोई रोके या टोके ।।


(२)धोरे अकौआ को फूल चढ़ाऊँ,
भांग धतूरे का भोग लगाऊं।
चंदन को टीका लगाऊँगी।।
कोई रोके या टोके ।।


(3)पल पल शिव की छवि निहारुं,
आम की डार पे झूला डारुं,
शिव को झूला झुलाऊंगी ।।
कोई रोके या टोके।।


(४)"पदम" के मन को धीर बधादो,
दर्शन की एक झलक दिखादो।।
भोले के गुणगान गाऊँगी।।
कोई रोके या टोके।।

शिव के भुवन चली जाऊँगी।
कोई रोके या टोके।।


-: इति :-


Share:

Friday, August 10, 2018

Bolo Re Bhai Jai Jai Maa

------ तर्ज:- आ जाना आ जाना जब दिल न लगे दिलदार ------
------ फ़िल्म :- कुली न० 1 ------


जय जय माँ जय जय माँ, माई सबका भरेगी भंडार,
बोलो रे भाई जय जय माँ, 
जब करना हो माँ का दीदार, बोलो रे भाई जय जय माँ ।।

पर्बत पे बैठी है माता भवानी,
मैया की महिमा न जाए बखानी,
ऊंची चढ़ाई शक्ति दो माई, हम पर करो महरबानी,
जब दूर लगे दरबार || बोलो ||

माँ कालिका बन के असुरों को मारा,
शुम्भ निशुम्भ को रण में पछाड़ा,
दुर्गा बनी माँ ज्वाला बनी माँ, मैया ने ध्यानु को तारा,
करे भक्तजनों का उद्धार || बोलो ||

पूजा करे माँ ज्योति जगाएं,
आओ "पदम्" माँ के गुणगान गायें,
चूनर चढ़ाये बिंदिया लगायें, मैया को मन में बिठाएं,
देखो आएगी माँ शेर पे सवार || बोलो ||

-: इति :-


Share:

Jag Ki Taaran Haar

------ तर्ज:- अमुवा की डारी ------

जग की तारण हार नैनन आन बसों महारानी,
संकट काटन हार नैनन आन बसो महारानी ||

धुप दीप नैवैध चढ़त हैं,
हलुवा पूड़ी के भोग लगत हैं,
माँ करलो स्वीकार || नैनन ||

माँ अम्बे जगदम्बे काली,
कोई कहे तुम्हे मैहर बाली,
तोरे रूप हज़ार || नैनन ||

लांगुर बीर करत अगवानी,
हनुमत ठाड़े द्वार भवानी,
पीले शेर सबार || नैनन ||

धर लियो माँ ने रूप भयंकर,
चरनन लेट गए शिव शंकर,
कैलाशी करतार || नैनन ||

चंदा सूरज नयन तुम्हारे,
माँ के अंगना पवन बुहारे,
महिमा अपरम्पार || नैनन ||

ऋषि मुनि माँ के जस गायें,
गीत "पदम्" ने भेंट चढ़ाये,
बोलो जय जयकार || नैनन ||

-: इति :-


Share:

Daras Kaise Hoye

दरस कैसे होय, जगदम्बे माँ को,
जगदम्बे माँ को - मेरी अम्बे माँ को ||

मैं कैसे चढ़ूँ ऊंची पहाड़िया,
कहाँ जाके तूने बना लयी मड़िया,
बता दइयो मोय || जगदम्बे ||

तुम्हारे भुवन में लगा लये हैं डेरा,
चढ़ा दये नरियल चढ़ा दये हैं केरा,
अब का चाने तोय || जगदम्बे ||

मेरी माँ को चिंता है सारे जगत की,
कहानी सुनी है वह ध्यानु भगत की,
नहीं तुम सा कोय || जगदम्बे ||

"पदम्" मोक्ष मिलता है माँ की शरण में,
माँ अम्बे का दर्शन मिले जागरण में,
जो सोवे सो खोय || जगदम्बे ||

-: इति :-


Share:

Ho Maayi Meri

------ तर्ज:- आज मेरी पत रखियो भला ------

माई मेरी, रण  लड़ने चली, माता काली, जगदम्बे माँ अम्बे,
धरे माँ रूप भयंकर - मारन चली निसाचर,
ढाल तल्बारें लेकर - खून से भरने खप्पर || हो माई ||

रक्तबीज उत्पात मचाये, देवों ने फिर अलख जगाये,
टेर सुनी दुःख हरने चली, माता काली जगदम्बे माँ अम्बे ||

बड़े बड़े दानव संहारे, मुण्ड माला गर्दन में डारे,
लाल ध्वजा लिए कर में चली माता काली जगदम्बे माँ अम्बे ||

हा हा कार मचा धरती पर चरनन लेट गए शिव शंकर,
पाँव हटा कर रुकने लगी माता काली जगदम्बे माँ अम्बे ||

शुम्भ निशुम्भ पछाड़ने वाली "पदम्" को रह दिखावन वाली,
ध्यान धरु पत रखियो मेरी माता काली जगदम्बे माँ अम्बे ||

धरे माँ रूप भयंकर          मारने चली निशाचर,
ढाल तल्बारें लेकर            खून से भरने खप्पर,
दया करो माई हम पर      शेर पे आओ बैठकर.
     माई पर्बत के ऊपर          माई की महिमा बढ़कर,
गुफा के भीतर मंदिर        माई मंदिर के भीतर

-: इति :-


Share:

Monday, August 6, 2018

Unche Unche Parvat Par

------ तर्ज:- बाबुल का यह घर बहना ------
------ फिल्म:- दाता ------

ऊंचे ऊंचे पर्बत पर मैया का ठिकाना है,
जयकारा बोलते हुए सीड़ियाँ चढ़ जाना है ||

सबकी भर जातीं हैं झोलियाँ मुरादों की,
खाली नहीं होता है यह अद्भुत खजाना है ||

साँची साँची मैया है, सांचा सांचा द्वारा है,
शेरावाली मैया के चरणों में जमाना है ||

बड़ी बड़ी लाल ध्वजा भुवना पे लहराये,
ठंडा ठंडा जल बहता यह मंदिर सुहाना है ||

लिखेगा "पदम्" कैसे मैया तेरी महिमा को,
ब्रह्म विष्णु शिव ने तेरा मरम न जाना है ||

-: इति :-


Share:

Maiya Ke Gun Gao Re

------ तर्ज:- "जस" धूरा भरी पैंजनियां हो माई तेरी ------

मैया के गुण गाओ रे मोरे भैया,
चरनन शीश नबाओ रे मोरे भैया ||

पंडा पुजारी ने बो दये जबारे, मढ़ में बजे नित ढोल नगाड़े,
नौ दिन धाम लगाओ रे मोरे भैया ||

माई को नरियल निबुआ चढ़त है, आठ दीप नौ खंड पुजत है,
पूजा थार सजाओ रे मोरे भैया ||

चौंसठ योगिनी नाचे गायें, ब्रह्म, विष्णु वेद सुनाएं,
शिब ने डमरू बजाओ रे मोरे भैया ||

आंबे मात को साचों द्वारो, दूर करे मन को अंधियारों,
मन की प्यास बुझाओ रे मोरे भैया ||

नौ देवी को नौ दिन मेला, द्वार पे हो रई रेलम रेला,
जय जय कार लगाओ रे मोरे भैया ||

जगमग ज्योत अखंड जगी है, तुमरे दरश की भीड़ लगी है,
ज्योत से ज्योत जलाओ रे मोरे भैया ||

ऋषि मुनि तुमरे जस गायें, "पदम्" चरण में बलि बलि जाए,
श्रद्धा सुमन बरसाओ रे मोरे भैया ||

-: इति :-


Share:

Sunke Pukaar Maa Chali Aaiye

------ तर्ज:- इश्क और प्यार का मज़ा लीजिये ------

सुनके पुकार माँ चली आइये,
सिंह पे सवार माँ चली आइय,
होगा उपकार माँ चली आइये || सिंह पे सवार माँ चली आइय ||

देखकर भी मौन हैं यह ज़मीं आसमाँ,
पाप अत्याचार की लिख रहे हैं दास्ताँ  || लेके तलवार माँ चली आइये ||

हर गली के मोड़ पर रक्तबीज हो गए,
जग रहा अधर्म है, धर्म राज सो गए || छाया अन्धकार माँ चली आइये ||

आज कामधेनु को लोग काटने लगे,
दूध पीने की जगह चारा चाटने लगे || नैया मझधार माँ चली आइये ||

माँ के पूजा पाठ की हम न जाने साधना,
माँ "पदम्" को तार दो इतनी सी है प्रार्थना || कार्लो स्वीकार माँ चली आइये ||

करते इंतज़ार माँ चली आइये,
भरने भण्डार माँ चली आइये,
करने उद्धार माँ चली आइये,
बेड़ा करो पार माँ चली आइये ||

-: इति :-


Share:

Contributors