Saturday, January 6, 2018

Jai Jai Bolo Shree Ram ki

तर्ज :- गड्डी चली है छलांगा
फ़िल्म :- दादा


करो तैयारी अयोध्या धाम की,
जै जै बोलो श्री राम की,
छोड़ो आपस की तकरार हिन्दू हो जाओ तैयार ,
अब कसम है तुम्हें राम की || जय जय बोलो श्री राम की ||


राम शिलायें बुला रही है राम के दीवानों को,
बजरंग दल और शिवसेना के बाँके मर्दानों को,
विश्व हिन्दू परिषद का बस एक है मकसद,
आरज़ू है मंदिर निर्माण की  ||


कितने राम के दीवानों ने अपना खून बहाया,
राम का नाम ले एक भगत ने झंडा जब फहराया,
उसकी भक्ति महान देखे सारा हिंदुस्तान,
यह तो महिमा है प्रभु के नाम की ||


राम जन्म की भूमि पर अब राम का मंदिर होगा,
इस मंदिर की छटा देख कर स्वर्ग निछावर होगा,
गूंजे राम की जयकार, ढोल मंजीरों की झंकार,

"पदम" आरती हो सुबह शाम की ||

-: इति :-

Share:

Insaan Hain Par Insaan Nahi

तर्ज :- कव्वाली

बेईमान हैं यह क्योंकि मेरे ईमान के दुश्मन बैठे हैं,
इंसान हैं पर इंसान नही इंसान के दुश्मन बैठे हैं ||

पहले तो हमें अपना कहकर धोके में हमको डाल दिया ,
अब सामने वो इस तरह से मेहमान के दुश्मन बैठे हैं ||

पांचों भाई लाचार हुए द्रौपदी की बाज़ी हार गए ,
बेचारी अबला द्रौपदी की  यह शान के दुश्मन बैठे हैं  ||

सोचा न "पदम" उस पापी ने द्रौपदी है मोहन की बहना ,
आखिर में पड़ी मुंह की खानी जो भगवान के दुश्मन बैठे हैं ||

-: इति :-
Share:

Bhola Nath Nirala

तर्ज - मेरा प्यार भी तू है यह बहार भी तू है
फिल्म- साथी 1968

भोला नाथ निराला सारे देवों में आला,
डाले गर्दन में नागों की माला,
गंगा धारी है त्रिपुरारी है 


अंग भवुती है तन मृग छाला, नंदी पर बैठे कैलाशी,
हाथ में डमरू बाज रहा है, शीश पे चंदा है अविनाशी,
हैं घट के वासी । भोला

भस्मासुर को कंगन दीना रावण को लंका दे डाली,
मुंह माँगा वरदान लुटाकर, पर्वत शिव ने धूनी रमाली,
क्या है माया निराली । भोला

नर तन जग में तूने पाया ना कर मूरख तू नादानी,
उनके दर से मांगले मुक्ति, मेरे भोले हैं वरदानी,
कह गए "पदम्" यूँ ज्ञानी । भोला

-: इति :-

Share:

Wo hain Bade Gyani Devon Ke Sartaj

तर्ज : - जा रे कारे बदरा 
फिल्म :- धरती कहे पुकार के 

मुषे अलबेला विराजे गणराज,
वो हैं बड़े ज्ञानी देवों के सरताज 


कहते हैं उनको उमा के दुलारे,
वो हैं भोले बाबा की आँखों के तारे,
बिगड़ी बनायें बचाएं वो ही लाज । वो हैं

सभी देवताओं से पहले मनाएं,
ऋषि और मुनि उनके गुणगान गायें,
बड़ी शान बोले सुरों के महाराज । वो हैं

संग में हैं उनके रहें रिद्धि सिद्धि,
भजले "पदम्" तो मिले ज्ञान बुद्धि,
उनकी दया से बनेंगे सब काज । वो हैं

-: इति :-


 
Share:

Friday, January 5, 2018

Janamdin Tumhara Manate Hain Hum

तर्ज :- बहुत प्यार करते हैं
फिल्म:- साजन

जनम दिन तुम्हारा मनाते हैं हम,
नेहा तुम्हारी न हों खुशियाँ कम 

मम्मी की आँखों का तारा बनोगी,
पापा के दिल का सहारा बनोगी,
परियां भी गुड़िया के चूमे कदम । जनम

चाचा और चाची देते दुहाई,
मामा और मामी ने आशा लगायी,
करे नाना नानी के नाक में दम । जनम

काजल लगा दो नज़र लगे ना,
जहाँ भी रहे तू सदा मुस्कुराना,
तेरी ज़िन्दगी से रहे दूर गम । जनम

दादा और दादी की ममता मिलेगी,
जीवन में तुमको सफलता मिलेगी,
सदा खुश रहो ये दुआ है "पदम्" । जनम

-: इति :-

Share:

Ek Saal Hi Beet Gaya Naya Saal ke Aane Me

तर्ज : - ओठों को छूलो तुम
फिल्म:- प्रेम गीत
तर्ज़:- श्री राम से कह देना एक बात अकेले में
।। नए बर्ष का गीत।।

एक साल ही बीत गया नई साल के आने में,
सब लोग हैं दीवाने यहां खुशियां मनाने में।

चौबीस विदा करदो, पच्चीस का स्वागत हो ।
है मस्त युवा पीड़ी कहीं नाचने गाने में।

नया साल हो मंगल मय , नया साल हो सुखदायी,
जन जन को राह मिले मंजिल को पाने में

कुछ लोग पुराने हैं कुछ लोग नये आये,
मुन को सुख मिलता है यूंही मिलने मिलाने में।


फिर से न हो बरबादी कोरोना की विप्ता से,
सुख चैन अमन बरसे अब ‘पदम’ जमाने में।

-: इति :-

Share:

Thursday, January 4, 2018

Ram Tera Beda Lagaenge Paar

तर्ज :- एक दो तीन चार पांच छे
फिल्म :- तेज़ाब


एक श्री राम सांचा लगे रे मोहे,
और दुजा नाम झूठा लगे,
आओ करें निस दिन जयकार,
राम तेरा बेड़ा लगाएंगे पार।

इनकी शरण में जो अइबे नही,
जीवन सफल हुइबे नही,
है ऐसी माया श्री राम की,
पानी मे पत्थर भी डूबे नहीं,
गाये तेरी महिमा संसार । राम

पहुँचे थे गंगा किनारे हरी,
केवट ने आने में देरी करी,
बोला तुम्हारे है चरणों में क्या,
पत्थर की सिल्ला भी नारी बनी,
पहले लूँगा पैंया पखार । राम

गोते लगाये है गंगा जमन,
मलमल के धोया है यह तन बदन,
सुन्दर है माटी का पुतला ‘पदम',
भीतर से देखातो काला है मन,
राम नाम मुख से उचार । राम


-: इति :-

Share:

Wednesday, January 3, 2018

Indira Gandhi Zindabad

तर्ज:- स्वर्ग से सुन्दर सपनों से प्यारा
फिल्म :- घर द्वार



31 अक्टूबर 84 का वह जग से नाता तोड़ गई
हिंदुस्तान के हर परिवार को रोता बिलखता छोड़ गयी
किसको था मालूम कि भारत पर यह संकट आयेगा
आस्तीन का साँप हमारा हमको ही डस जायेगा
अन्तिम थी तकरीर तुम्हारी जो कि उड़ीसा में दी थी
एक एक बूंद लहू की तुमने भारत को अर्पण की थी।
धरती का भी फटा कलेजा आसमान भी टूट पड़ा
इन्द्रा गांधी जिन्दाबाद यह हर मुख मुख से फूट पड़ा

हिन्द की आंधी इन्द्रा गांधी दुर्गा का अवतार,
यह भारत क्या सारी दुनिया करती है जयकार,
अमर है नाम तुम्हारा तुम्हे प्रणाम हमारा

इलाहबाद में जन्मी खुशियों की ज्योति जलाई,
पिता जवाहर नेहरु, थी माता कमला बाई,
देश की सेवा करना यह शिक्षा घर से पाई,
बचपन खेल कूद में बीता मिला सभी का प्यार । अमर।

जून 75 में जब इमरजेन्सी आई ,
गुंडा बदमाशों और चोरों की आफत आई,
दाढ़ी मूछों सर की फिर होने लगी सफाई,
अमन चैन की वर्षा बरसी गली गली हर द्वार ।अमर।

सन 1980 में सत्ता फिर से संभाली,
गाँव गाँव दिवाली और नगर नगर खुशहाली,
20 सूत्र की माला जन जन के गले में डाली,
‘पदम' यह भारत भूल सके ना इतने किये उपकार । अमर।

-: इति :-

Share:

Tuesday, January 2, 2018

Agar Bhole Shiva Shankar Se

तर्ज - कब्बाली


अगर भोले शिवा शंकर से तुझको प्यार हो जाये,
इसमें शक नहीं की तेरा बेडा पार हो जाये

गरीबों का लहू पीकर जो तूने धन कमाया है,
जोड़ कर कौड़ी कौड़ी को तूने बंगला बनाया है,
आज बंगला है कल मरघट तेरा घर बार हो जाये ।। अगर

आठ बरस तक बचपन तेरा सोलह ज्वानी में भर माया,
दो दिन की है तेरी जवानी इस पर तू इतराया,
बीस तीस में धन दौलत पर जीवन तूने गवांया,
आया बुढ़ापा फिर भी तूने हरी का गीत न गाया,
शिवा के ध्यान से पापी तेरा उद्धार हो जाये । अगर

वक़्त पड़े पर भाई बन्धु भी कोई काम न आवे,
सब मतलब के साथी प्यारे प्राण अकेला जावे,

किसी सूरत से शंकर का ‘पदम’ दीदार हो जाये, | | अगर | |

-: इति:-


Share:

Monday, January 1, 2018

Shiv Ko Bhajo Re

तर्ज :- कोन दिशा में लेके चला रे
फिल्म – नदिया को पार


शिव को भजो रे बीती जायेरे उमरिया,
सुमर सुमर यह सुहाना अवसर मति जावन दे - 2

माँ के गर्भ में लटक रहा है विनती करे हज़ार हो,
सारा जीवन करदूं अर्पण तुम करदो उपकार हो,
ऐसे नरक से मुझको निकालो जग के पालनहार हो,
देर करो ना मेरी लेलो जी खबरिया । हरि

बचपन खेल कूद में बीता, और जवानी आई हो,
वादा करके भूल गया जब काम ने ली अंगड़ाई हो,
त्रिया के संग मोज उड़ाकर सारी रैन गवॉई हो,
प्रेम नगर की ढूंढें रे डगरिया । हरि।

ढल गया यौवन आया बुढ़ापा काया भई लाचार हो,
संगी साथी काम न आये मौत खड़ी तेरे द्वार हो,
भजन बिना सब उमर बिताई करता सोच विचार हो,
पग पग चलूं कैसे टूटी रे कमरिया । हरि।

कोड़ी - कोड़ी जोड़ के तूने कंचन महल बनाये हो,
हाथ पसारे जाये अकेला कोई साथ नहीं जाये हो,
“पदम”’ हरी का नाम सुमरले भव सागर तर जाये हो,
लख चौरासी की कठिन डगरिया । हरि।

-: इति :-




Share:

Saturday, December 30, 2017

Gajanand Tumhari Sharan Chahiye

तर्ज - दीवाने हैं दीवानों को न घर चाहिए
फिल्म - ज़ंजीर


सबाली हूँ। सबाली को ना फन चाहिये न धन चाहिये,
गज़ानन्द तुम्हारी शरण चाहिये - 2 ।

कोई रिद्धि सिद्धि के दाता कहें - 2,
कोई ज्ञान बुद्धि विधाता कहें - 2,
तुम्हारे गुण गायें ऐसा मन चाहिये न धन चाहिये । गजानन्द।

माँ गौरा की आँखों के तारे हो तुम - 2,
पिता भोले शिव को दुलारे हो तुम – 2,
गुणों के गणराजा के भजन चाहिये न धन चाहिये । गजानन्द।


करू में तुम्हारी प्रथम वन्दना - 2,
यह सच है ना जानू तेरी साधना - 2,
‘पदम’ को तेरी भक्ति की लगन चाहिये न धन चाहिये । गजानन्द ।

-: इति :-

Share:

Krishna Bhaiya Dushasan Udhari Kare

तर्ज :- गंगा मैया में जब तक की पानी रहे
फिल्म:- सुहागरात 1968

कृष्ण भैया दुशासन उधारी करे,
तेरी बहना की पापी खुआरी करे-2
भैया, हो कृष्ण भैया  । । भैया । ।

मेरे स्वामी जुए में हैं हारे, 
ऐसे बैठे हुए मन को मारे,
अब सहारा मिले तो किनारा मिले,
वरना यह लाज पापी हमारी हरे - 2 । । भैया । ।

भक्त प्रह्लाद ने जब बुलाया,
खम्ब से तुमने उसको बचाया, 
ग्राह मारन किया गज का तारन किया,
याद बहना कन्हैया तुम्हारी करे - 2 । । भैया । ।

खींचते खींचते पापी हारा,
आ गया था वहां मुरली वाला,
चीर द्रौपदी बड़ा देखे पापी खड़ा,
"पदम्" सबकी रक्षा मुरारी करे । । भैया । ।

-: इति :-


Share:

Wednesday, December 27, 2017

Hamari Jaan Hai Kurbaan Hindustan Ke liye

तर्ज़:- अगर भोले शिवाशंकर से तुझको प्यार हो जाये

चलो मिल कर करें कुछ काम नव निर्माण के लिए,
हमारी जान है कुर्बान हिंदुस्तान के लिए   । । 

उठो अब नौ जवानों हम नया भारत बनायेंगे,
अहिंसा और अमन की क्रांति दुनिया में लायेंगे,
हमारा हर कदम उठेगा जन कल्याण के लिए   । । चलो । ।

हज़ारों मुश्किलें आये तो हम घबरा नहीं सकते,
अगर आंधी भी आ जाये तो हम कतरा नहीं सकते,
हमेशा हम तो हैं तैयार हर तूफ़ान के लिए    । । चलो । ।

शहीदों ने लहू से सींचकर गुलशन सजाया है,
यही तो पाठ लाल वाल पाल ने हमको पढ़ाया है,
"पदम्" जीना है और मरना वतन की शान के लिए    । । चलो । ।

-: इति :-




Share:

Radha Sang Holi Khele Madan Gopal

तर्ज :- जारे कारे बदरा बलमा के द्वार
फिल्म:- धरती कहे पुकार के 

होली आई रंग लाई उड़त गुलाल,
राधा संग होली खेले मदन गोपाल,

रंग भर भर के वो मारे पिचकारी,
बड़ा बेदर्दी भिगाई मेरी साड़ी, 
चोली रंग दीनी मोरो किया बुरो हाल  । ।  राधा  । ।

मै बरसाने की नार नबेली,
रंग न डारो मै आई हूँ अकेली,
तन रंग दियो मोरे रंगे दोई गाल   । ।  राधा  । । 

वो ब्रज गलियों में होली मचाये,
रंग के बदरवा गगन में है छाये,
झूम रहे श्याम "पदम्" नाच रहे ग्वाल  । ।  राधा  । । 

-: इति :-  


Share:

Tuesday, December 26, 2017

Bol Bhola Bol Darshan Dega Ke Nahi

तर्ज :- मेरे मन की गंगा तेरे मन की 
फिल्म :- संगम 


जटों में बहती गंगा, वह भंगिया का दीवाना,
बोल भोला बोल दर्शन देगा की नहीं  । । 

भोला भाला  जग से भोला जाय बसा वीराने में,
आन पढ़ा हूँ राह में तेरी, देर करी क्यों आने में,
दिल लेकर के बदले में, दिल देगा की नहीं । । बोल । ।

जब जब पाप बढ़ा धरती पर तब तुमने अवतार लिया,
दुष्टों का संहार किया है, और भक्तों को तार दिया,
मेरे दिल के मंदिर में तू रहेगा की नहीं  । । बोल । ।

शिव शंकर है नाम तुम्हारा, डमरू बजाने वाले हो,
आज "पदम्" की दाता तुम्ही लाज बचाने वाले हो,
मुझ अज्ञानी को सेवा में लेगा की नहीं  । । बोल । ।


-: इति :-


Share:

Bajrangbali Teri Sena Chali

तर्ज :- लाज मेरी पत रखियो भला


बजरंगबली बजरंगबली तेरी सेना चली बलशाली मतवाली,
बनाने राम का मंदिर, कफ़न को बाँध के सिर पर । ।

जहाँ राम ने जन्म लिया है,
राम लला को बिठा दिया है,
बाबर की जब लंका जली बलशाली मतवाली । । बनाने । ।

बजरंग दल जब आगे बढ़ता,
कुम्भकरण रावण से लड़ता,
तीर चले तलवार चली बलशाली मतवाली  । । बनाने । ।

बन के रहेगा राम का मंदिर,
अब नहीं आएगा सात दिसम्बर,
कहदो, "पदम्" यह गली गली बलशाली मतवाली । । बनाने । ।


-: इति :-


Share:

Sunday, July 2, 2017

Man babre Hari Ke Gungaan Gaana

तर्ज - परदेसियों से न अखियाँ मिलाना
फिल्म - जब जब फूल खिले


मन बावरे हरि के गुणगान गाना,
जीवन मरण का न कोई ठिकाना      || मन ||

यह भवसागर पार लगाये,
मोह माया के फंद छुडाये,
आज नहीं तो कल तुझको है जाना    || मन ||

आशाओं के लग रहे मेले,
ऊँचे ऊँचे महल दो महेले,
रोज बनाना रोज मिटाना                  || मन ||

झूठे जग के रिश्ते नाते,
लोग "पदम्" मतलब से निभाते,
अंत समय कोई काम ना आना          || मन ||

-: इति :-


Share:

Wednesday, June 28, 2017

Pehle Gajanand Manate Chalo

तर्ज       - जोय्त से ज्योत जगाते चलो
फिल्म    - संत ज्ञानेश्वर

पहले गजानंद मनाते चलो,
भजन की गंगा बहाते चलो ||

शिव शंकर हैं पिता तुम्हारे मात हैं गौरा रानी,
सब देवों में बुद्धि विनायक यह है अमर कहानी,
तन मन इन्ही पे लुटाते चलो         || पहले गजानंद ||

श्री गणराजा के चरणों में अपनी विपत्ति सुनाओ,
रिद्धि और सिद्धि के दाता बिगड़े काज बनाओ,
चरणों में सर को झुकाते चलो      || पहले गजानंद ||

एक दन्त हो दयावंत हो लेलो सुधि हमारी,
गिरजा नन्दन असुर निकंदन "पदम्" चरण बलिहारी
भक्ति का रस बरसाते चलो         || पहले गजानंद ||


-: इति :-




Share:

Sunday, June 25, 2017

Jhoom Kar Deewane Tere

तर्ज - कव्वाली

झूम कर दीवाने तेरे प्रेम सागर पी गए,
जबकि भंगिया कम पड़ी बूटी मिलाकर पी गए   ||

पीने वाले इस तरह पीना कलेजा थामकर,
जिस तरह भोले हलाहल मुस्कुराकर पी गए       ||  झूम  ||

सत डिगाने को खड़ा था काम उनके सामने,
नैन की ज्वाला से पापी को जला कर पी गए        ||  झूम  ||

आपने खुश होके उसको भस्म कंगन दे दिया,
विष्णु की माया से भस्मा को मिटा कर पी गए      ||  झूम  ||

जब "पदम्" पहुंचे शिवालय ज्ञानी गुरु वर मिल गए,
भोले के चरणों में दोनों सर झुका कर पी गए        ||  झूम  ||


-: इति :-


Share:

Saturday, June 24, 2017

Hoga Mandir Ka Nirman

तर्ज       - गोरी कब से हुई जवान
फिल्म   -  फूल बने अंगारे

बजरंग दल का यह ऐलान होगा मंदिर का निर्माण,
                            होगा मंदिर का निर्माण चाहे जाये अपनी जान        || बजरंग दल ||

पूरी अयोध्या कहलाती है राम जनम की भूमि,
जहाँ राम ने जनम लिया है हिन्दू धरम की भूमि,
                           हर एक हिन्दू का अरमान, मंदिर बनेगा आलिशान   || बजरंग दल ||

बैर करे जो श्री राम से वह रावण कहलाये,
बजरंग दल से जो टकराए, लंका सा जल जाये,
                              आंधी आये या तूफ़ान, बच्चा बच्चा है कुर्बान            || बजरंग दल ||

इस मंदिर में राम की मूरत होगी प्यारी प्यारी,
कार सेवकों की क़ुरबानी करेगी सेवा दारी,
                             गाओ राम का गुण गान, होगा "पदम्" तेरा कल्याण     || बजरंग दल ||


-: इति :-


Share:

Contributors