Friday, March 30, 2018

Mandiya Pe Baithi (Audio Mp3)



Mandiya Pe Baithi (Audio Mp3)

Singer - Govardhan Prajapati

Download Here - Download

Listen Here :-





Share:

Sunday, March 25, 2018

Hanumat Ram Dware Ho Biraaje Sada

------ प्रयोग :- सुमरत बोल हमारे हो ------

हनुमत राम द्वारे हो बिराजे सदा - 2 ||

ललाई सोटा लाल लंगोटा,
ली चोला तुम हो || बिराजे सदा ||

मंगल भवन अमंगल हारी,
मंगल को दुःख तारे हो || बिराजे सदा ||

लछमन के लिए लाये संजीवनी,
राम के काज संवरे हो || बिराजे सदा ||

धुप कपूर की आरती होवे,
संजा और सकारे हो || बिराजे सदा ||

पूर्व दिशा भोले नाथ विराजे
शंकर डमरू के बारे में हो विराजे सदा ।।

दादा छींद गांव के बन गए ,
"पदम्" करे जयकारे हो || बिराजे सदा |।


-: इति :- 


Share:

Mata Yashodha Bada Chaliya Kanhaiya Tera

------ तर्ज:- इन्ही लोगों ने - 2 ले लीना दुपट्टा मेरा ------
------ फिल्म :- पाकीज़ा ------

माता यशोदा - 2 बड़ा छलिया कन्हैया तेरा ||

हमरी न मानो तो सखियों से पूछो,
माखन की लूटे गगरिया कन्हैया तेरा || माता ||

हमरी न मानो तो ग्वालों से पूछो,
सखियों की रोके डगरिया कन्हैया तेरा || माता ||

हमरी न मानो तो मनसुख से पूछो, 
पनघट की रोके डगरिया कन्हैया तेरा || माता ||

हमरी न मानों "पदम्" से ही पूछो,
मीठी बजाये बाँसुरिया कन्हैया तेरा || माता ||

-: इति :- 


Share:

Shiv Shambhu Dulha Bane

------ दोहा ------

शिव शम्भू दूल्हा बने, लेकर चले बारात,
अम्बर से होने लगी फूलों की बरसात
मैनावत द्वारे खड़ेऔघड़ दीना नाथ,
भावर परिक्रमा लई ,गौरा जी के साथ

तर्ज़:- ठुमक ठुमक मैया आ जइयो
आई है पूजा की बेला रे,लगो नो दिन को मेला

;;शिव रात्रि भजन;;
दूल्हा बने भोले बाबा रे,गौरा बन गई दुल्हनिया
हां हां रे गौरा बन गई दुल्हनिया ।।

गांजे की जो चिलम चढ़ाये, भंगिया लोटन से पी जाये,
अंग लपेटे एक मृग छाला, गर्दन में नागों की माला,
जटों में गंगा मैया री - 2 ||गौरा बन गई||

ना है बाप, ना है महतारी, ना घर द्वार, न महल अटारी,
पर्वत पे टूटी मड़ैया री - 2 ||गौरा बन गई ||

हल्दी, उबटन न तेल चढ़ायो, तन पे भबूत लगाके आयो,
पांव न पैरी पनैया री -2 ||गौरा बन गई||

हाथी, घोड़ा कछु न लायो, बड़े बैल पे बैठ के आयो,
कानों में लटके ततैया री - 2 ||गौरा बन गई||

ब्रह्मा, विष्णु संगी साथी, भूत बेताल बने बाराती,
चुड़ेलें नचे ताता थैया री -2 ||गौरा बन गई||
छुड़ेंले बन गई नचनिया रे।।गौरा बन गई ।।

गौरा ने एकऊं न मानी, शिव की हो गयी प्रेम दीवानी,
"पदम्" पड़ो इनके पैयारी - 2 ||गौरा बन गई ||

-: इति :- 


Share:

Tuesday, March 13, 2018

Cheend Ko Dada (Audio Mp3)


Cheend Ko Dada (Audio Mp3)

 Listen and Download

Singer - Govardhan Prajapati

Download Here - Download


Share:

Thursday, March 1, 2018

Har Mushkil Aasaan Karenge

------ तर्ज :- हम तुम दोनों प्यार करेंगे खुल्लम खुल्ला रातों में ------

हम सब मिलकर ध्यान करेंगे, शिव शंकर के चरणों में,
हर मुश्किल आसान करेंगे, शिव शंकर के चरणों में ||

देवी देवता सज कर आये, भोले की बारात चलीं,
भूत प्रेत है चौंसठ योगिनी और चुड़ेले साथ चलीं,
हिम गिरी कन्यादान करेंगे || शिव शंकर ||

सब देवों में भोले भाले, सारी दुनियां कहती है,
मस्तक चंदा और जटों में पावन गंगा बहती है,
आओ "पदम्" गुणगान करेंगे || शिव शंकर ||

-: इति :-


Share:

Tu hi Ambe Kaali Hai Mata Jagdambe

तर्ज :- बड़ी मस्तानी है मेरी महबूबा
फिल्म:- जीने की राह

गर्दन में डाले है मुंडों के हार,
चली आ रही है वह सिंह पे सवार,
बड़ी शान वाली है, माता जगदम्बे,
तू ही अम्बे काली है, माता जगदम्बे ||

वह  है काली ऐसी माया उसकी जहाँ से निराली,
माता तेरे दर से खाली न जाए कोई सवाली,
असुरों को मारा है वह ही खप्पर वाली है || माता ||

जय हो दुर्गे माता तुमको कहते हैं माता भवानी,
सांचा है यह द्वार जग में उनका, नहीं कोई शानी,
जग से वह न्यारी है, वह कलकत्ते वाली है || माता ||

आपने जहाँ में शान दुष्टों की आकर घटाई,
आपने सभा में लाज हरदम "पदम्" की बचाई,
देवी ने गर्दन में मुंडमाला डाली है || माता ||

-: इति :- 


Share:

Thoda Gunahgaar Pe Daya Kijiye

तर्ज :- इश्क और प्यार का मज़ा लीजिये
फिल्म :- कव्वाली

शिव शक्ति भाग - (1), सपना कैसेट रिकॉर्डिंग,
गायक:- श्री गोवर्धन स्वरुप, भोपाल

मुझे भोले द्वार पे बुला लीजिये,
थोड़ा गुनाहगार पे दया कीजिये ||

तुम्हे भूल जाता हूँ, यही मेरी भूल है,
चाहे जो सजा दो भोले, मुझे तो क़ुबूल है,
पड़ा हूँ शरण में उठा लीजिये || थोड़ा ||

तेरे दर पे आ गया हूँ, सारी दुनिया छोड़ के,
विनय कर रहा हूँ, दोई हाथ जोड़ के,
बस इक बार दर्शन दिखा दीजिये || थोड़ा ||

अर्ध अंग साथ में है गौरा महारानियां
तीन लोक जानते हैं तुम हो बड़े दानियां
बस इक बार दर्शन दिखा दीजिये || थोड़ा ||

शंकर की गर्दन में नागों के हार हैं,
चन्द्रमा हैं शीश पर, नंदी पर सवार हैं,
ज़रा मस्त डमरू बजा दीजिये || थोड़ा ||

कभी भोले भांग के नशे में हैं झूमते,
कभी पी के गांजा मरघट में घुमते,
"पदम्" शिव को मन में बिठा लीजिये || थोड़ा ||

-: इति :-


Share:

Mooshe Pe Chale Aao

तर्ज़:- कैलाश के निवासी नमो बार बार हूं 
//श्री गणेश भजन//
माँ गौरा के ललन को नमन बार बार है,
मूषे पे चले आओ, तेरा इंतज़ार है ||

त्रिलोक में देवों के तुम सरताज कहाते,
दाता हैं रिद्धि सिद्धि के गणराज कहाते,
तेरी दया हो जिसपे उसका बेड़ा पार है || मूषे ||

मोदक के लड्डू लाये हैं प्रभु भोग लगाना,
जाना है चले जाना, पर अगले वर्ष आना,
मंगल के हो स्वामी, तेरी महिमा अपार है || मूषे ||

जीवन में क्या करोगे, इस दौलत के ढेर का,
चरणों में गजानंद के खजाना कुबेर का,
ऋषियों ने और मुनियों ने की जय जयकार है || मूषे ||

वेदों में पुराणों में, तेरा नाम बड़ा है,
झोली "पदम्" की भरदो, यह चरणों में पड़ा है,
तेरे बिना अब कौन मेरा मददगार है || मूषे ||

-: इति :-


Share:

Chheend Ko Dada Albela

तर्ज :- दे दो दरस महारानी रे

छींद को दादा अलबेला,
लगे मंगल को मेला ||

कोई कहे बजरंगी आला,
कोई कहे माँ अंजनी के लाला,
राम को भगत अकेला || लगे ||

रावण पूँछ में आग लगायी,
तुमने उसकी लंका जलाई,
खेल अजब तुमने खेला || लगे ||

सीता राम लखन मन लायी,
तुमने छाती फाड़ दिखाई,
कौन गुरु कौन चेला || लगे ||

छींद गाँव की महिमा न्यारी,
मेला भरत दशहरे पे न्यारी,
भक्तों की रेलम रेला || लगे ||

बजरंग के गुण गाओ प्राणी,
"पदम्" यूं कह गए ज्ञानी ध्यानी,
जग है झूठ झमेला || लगे ||

-: इति :-


Share:

Contributors