तर्ज:- मैने तेरे ही भरोसे
फिल्म:- हनुमान अंश
// राम भजन//
मैने तेरे ही भरोसे राजा राम
सागर में पत्थर डार दये ।।
(1) राम नाम पत्थर पे लिख दये
सागर सेतु बनाया
रामा,लंका में किया प्रस्थान ।।सागर में ।।
(2) पत्थर शिला अहिल्या तारी
गौतम ऋषि की नारी
रामा,राम के चरणों को है प्रणाम ।। सागर में ।।
(3) मांगी नाव न केवट आना
पत्थर बन गई नारी
रामा,राम की है महिमा महान।। सागर में ।।
(4) पदम हमारे घर आंगन में
तुलसी जी लहराती
रामा,संग बिराजे सेलिंग राम।। सागर में।।
(5) "पदम" है मैया मात नर्मदा
हर कंकर शिव शंकर
रामा,करती सभी का कल्याण ।।सागर में ।।
//इति//





0 comments:
Post a Comment