तर्ज:- तेरे ही भरोसे हनुमान
फिल्म:- हनुमान अंश
//राम भजन//
मैने तेरे ही भरोसे श्री राम
सोने की लंका बार दई।।
(1)कोना की सोने की लंका,कोना को घी तेल
रामा, कहा से आयो बलवान ।। सोने की ।।
(2)रावण की सोने की लंका रावण को घी तेल
रामा, राम के बलि हनुमान।। सोने की ।।
(3)कोन काज से लंका आये,कौनकी लाय खबरिया
रामा,कौन को करे गुणगान ।। सोने की ।।
(4)राम काज से लंका आये,राम की लाये मुंदरिया
रामा,राम को करे गुणगान ।।सोने की ।।
(5)राम नाम के पत्थर तैरे ओ,"पदम", नाम की महिमा
रामा,राम से बड़ो रामनाम ।। सोने की ।।
//इति//





0 comments:
Post a Comment