तर्ज़,:- सारे नामों में हरि नाम बड़ा प्यारा है
// शिवरात्रि भजन//
सारी रातों में यह शिव रात बड़ी प्यारी है
आज है शिवजी की बारात बड़ी प्यारी है
(1)हल्दी चंदन से जब करने लगे शिव का उबटन
काल भैरव की शुरुआत बड़ी प्यारी है।
(2)ब्रह्मा विष्णु बने बाराती भोले शंकर के
हो रही फूलों की बरसात बड़ी प्यारी है
(3) भूत ओर प्रेत भी बारात में जाने के लिए
शिव से करने लगे फरियाद बड़ी प्यारी है।
(4)माह फागुन बदी चौदस का दिन सुहाना है
गौरा ओर शिव की मुलाकात बड़ी प्यारी है
( 5) दीन दुखियों के सर पे शिव का हाथ रहता है
"पदम"को मिल गई सौगात बड़ी प्यारी है। ।।इति।।





0 comments:
Post a Comment