Wednesday, May 14, 2025

Bharat he mahan, duniya me

 तर्ज़ :-नैना बंद लागे ,कहियो

         सुनियो मेरी टेर जगदम्बे


                  //गीत//

          भारत हे महान ,दुनिया में

(1)बनारस के पान,मथुरा को पेड़ा ।

   पंजाब की लस्सी, आगरे का पेठा ।।भारत है ।।

(2)अलीगढ़ का ताला,जबलपुर का घाट ।

   रतलामी चूड़ा,बंबई की चाट ।। भारत है।।

(3)मैनपुरी जर्दा,बीकानेरी बर्फी ।

   भुसावल को केला,पटना की मिर्ची ।।भारत है ।।

              भाग 2

(1)जोधपुरी चुनरी,बरेली को झुमका ।

     नैनाताली लहंगा,लखनऊ का कुर्ता ।।भारत है ।।

(2)राजस्थानी पगड़ी,जयपुर की चोली ।

  चंदेरी की साड़ी ,वृंदावन की होली ।।भारत है ।।

(3) काशी के पंडा करीला की राई

    कलकत्ते की काली,पन्ना की दाई ।।भारत है ।।

(4) दिल्ली के ठगिया,बिहारी के बाबू ।

     भोपाल के बटुआ,रामपुर के चाकू ।।भारत है ।।

                      !!इति!!

     झांसी गले की फांसी,दतिया गले का हार ।

    ललित पुर न छोड़ियो,जब तक मिले उधार ।।


Share:

0 comments:

Post a Comment

Contributors