Jag dambe bhuwna me nache
तर्ज़:- नगरी नगरी द्वारे द्वारे ढूंढू रे सवारिया
माता रानी का भजन
जगदम्बे भुवना में नाचे,छम छम बाजे पायलिया ।
मौर पपीहा नाचन लागे, कुहू कुहू बोले कोयलिया।।
(1) नगरे नाचे,भैरों नाचे,नाचे चौसठ योगनिया-2
झूम झूम के हनुमत नाचे, घुट्टन नाचे लांगुरिया-2
शिव शंकर का डमरू बाजे,मन मोहन की बांसुरिया ।।
(2) मां जग जननी तुम्हारे,ढोल नगाड़े बाज रहे- 2
ब्रम्हा नाचे विष्णु नाचे,संग में नारद नाच रहे - 2
जगत नचाने बाली नाचे, ओढ़ के रेशम चुनरिया ।।
(3)आठदीप नोखंड तुम्हारी,जगमग जगमग ज्योति जले
"पदम"ना मांगे धन और दौलत, मां चरणों में शरण मिले
लाल निशान शिखर लहराए,आरती होवे दोई बिरियां।।
// इति//





0 comments:
Post a Comment