तर्ज़ :- लोक गीत
// हरतालिका तीज का भजन //
आयो आयो रे तीजा को त्योहार ।
फुलेरा झूले घर घर में ।।
(1) भादों माह सुदी पखवारा,तिथि है तीजा आई। माता बहनें बहू बेटियां,ज्योत अखंड जलाई
तर्ज़ :- लोक गीत
// हरतालिका तीज का भजन //
आयो आयो रे तीजा को त्योहार ।
फुलेरा झूले घर घर में ।।
तर्ज़ :- ओ बाबुल प्यारे,रोए पायल की छमछम
फिल्म:- जोनी मेरा नाम
// शिव जी का भजन,//
ओ डमरू वाले ।।हो.........
हो आगड बम बागड़ बम
हो तेरे डमरू की डम डम
हो डोले धरती और गगन ।।हो डमरू वाले ।।
हो शिव का नाम जपे हरदम
हो तेरी शरण में आए हम
हो कोटि कोटि तुम्हे नमन ।। हो डमरू वाले ।।
,(1)
फागुन वदी चौदस तिथि आई
आई है मंगल बेला
चली शिव जी की बारात
ब्रम्हा विष्णु भी है साथ
हुआ शिव और गौरा मिलन ।। हो डमरू ।।
(2)
शिव जी ने गौरा से भांगिया घुटाईं
छाले पड़े हाथों में
गौरा बोली भोले नाथ
में न छोडूं शिव का साथ
इन्हीं चरणों में जीवन मरण ।। हो डमरू ।।
(3)
अंग भबूत बगल मृगछाला
फिरते अलख जगाते
शिव जी कालों के है काल
शिव है उज्जैन में महाकाल
लो "पदम"गाओ शिव के भजन ।। हो डमरू ।।
//इति//
तर्ज़:- सावन की बरसे बदरिया
// काबड़िया भजन //
चल चल चल रे काबड़िया
भोले शिव की दुअरिया ।।
(1) गंगा से जल भर कर लाना
गंगा जल शिव जी को चढ़ाना
बहुत कठिन है डगरिया।। भोले शिव ।।
(2) श्रावण मास में शिव का वंदन
पार्थिव शिव की करलो पूजन
पल पल बीते उमरिया ।। भोले शिव ।।
(3) कालों के है काल महाशिव
उज्जैन में महाकाल महाशिव
"पदम" की लेलो खबरिया ।।भोले शिव।।
// इति //
तर्ज़:- निर्बल के प्राण पुकार रहे,जगदीश हरे जगदीश हरे
//माता रानी का विदाई भजन//
Jag dambe bhuwna me nache
तर्ज़:- नगरी नगरी द्वारे द्वारे ढूंढू रे सवारिया
माता रानी का भजन
जगदम्बे भुवना में नाचे,छम छम बाजे पायलिया ।
मौर पपीहा नाचन लागे, कुहू कुहू बोले कोयलिया।।
(1) नगरे नाचे,भैरों नाचे,नाचे चौसठ योगनिया-2
झूम झूम के हनुमत नाचे, घुट्टन नाचे लांगुरिया-2
शिव शंकर का डमरू बाजे,मन मोहन की बांसुरिया ।।
(2) मां जग जननी तुम्हारे,ढोल नगाड़े बाज रहे- 2
ब्रम्हा नाचे विष्णु नाचे,संग में नारद नाच रहे - 2
जगत नचाने बाली नाचे, ओढ़ के रेशम चुनरिया ।।
(3)आठदीप नोखंड तुम्हारी,जगमग जगमग ज्योति जले
"पदम"ना मांगे धन और दौलत, मां चरणों में शरण मिले
लाल निशान शिखर लहराए,आरती होवे दोई बिरियां।।
// इति//