// खाटू श्याम भजन//
तर्ज़:- ओ बाबुल प्यारे
ओ खाटू वाले,हो
तेरे द्वार पे आए हम,चाहे खुशियां दे या ग़म
तेरा मिल जाए दर्शन ।।हो।। ओ खाटू वाले ।।
(1)बड़े बड़े दानी बलिदानी
तुम सा कोई न देखा
शीश के दानी कहलाते
विधि के लेख भी टल जाते
तेरे दरवार का है चलन।।हो।।ओ खाटू वाले।।
(2)श्याम ने तुमको नाम दिया है
कलियुग के अवतारी
नीले घोड़े पर असवार
तूने खोल दिए भंडार
बांझ मां ने खिलाए ललन।।हो।।ओ खाटू वाले।।
(3)यह जग सागर,तू मेरी नैया
तू ही है मेरा खिबैया
तेरी राह मेरी मंजिल
हर दिन कहता है यह दिल
तेरे चरणों में जीवन मरन।।हो ।।ओ खाटू बाले।।
(4) मोरवी के लाला,खाटू नरेशा
हारे का तू सहारा
बाबा तीन बाण धारी
तेरी महिमा अति भारी
यह"पदम"है तुम्हारी शरण।।हो ।।ओ खाटू बाले।।
//इति//





0 comments:
Post a Comment