Showing posts with label Shree Ram Bhajans. Show all posts
Showing posts with label Shree Ram Bhajans. Show all posts

Saturday, November 24, 2018

Kori chunar rang Leeni re, sadhu santo me jay ke

----- तर्ज :- छाप तिलक सब छीनी तोसे नैना मिलायके -----
फिल्म :-----में तुल्सी तेरे आंगन की -------
,
कोरी चूनर रंग लीनि रे ,साधु संतों में जाय के ।
राम के रंग रंग लीनी रे ,साधु संतों में जाय के ।
राम कृपा जब कीनी रे,साधु संतों में जाय के ।।

  यह चुनरी मोह माया में फंस गई,
काम क्रोध कांटों में उलझ गई,
तार तार कर दीनी रे ।।साधु ।।

   राम भजन का नशा अजब है,
ऐसा नशा चढ़े तो गजब है,
    ऐंसी सुरा हमें पीनी रे ।। साधु।।

       राम नाम लिख दिया शिला पर
हनुमान गए लांघ समुंदर
            सीता की सुधि लीनी रे ।। साधु ।।

   मैं अज्ञान हूँ निपट अनाड़ी,
राम भरोसे छोड़ दी गाड़ी,
             बात "पदम" कह दीनी रे ।। साधु ।।

-: इति :-


Share:

Wednesday, November 14, 2018

Shabri bichari he,prem ki mari he

तर्ज:- अब न छिपाऊँगा सबको बताऊंगा
          तुझको कसम से मैं अपना बनाऊंगा
  फ़िल्म:-,मेरा दिल तेरा आशिक़

 -----।। भजन ।। -----
शबरी बिचारी है, प्रेम की मारी है,
          स्वागत में रघुबर के , सुद बुद्ध बिसारी है,
    लक्ष्मण राजा राम मेरे घर में पधारे ।।

(1)कबसे आस लगाई है,नैनन ज्योत जलाई है,
      रघुनन्दन ने दरश दिए,मन की प्यास बुझाई है
 अब न कोई आशा है,न कोई अभिलाषा है
मेरी कुटिया के बड़े भाग सुहाने हैं, आज प्रभु को मीठे भोग लगाने हैं,
थोड़ा करो विश्राम ।। मेरे घर में पधारे ।।

(2)चख चख मीठे बेर लिए,खट्टे खट्टे फेक दिए,
झूठे मीठे बेर प्रभु,बड़े प्रेम से ग्रहण किये
लक्ष्मण मन सकुचाये,झूठे बेर न खाये
शबरी के आंगन में ,खुशियों का डेरा है,कल तक अंधेरा था अब तो सबेरा है,
कैसे रखूं दिल थाम ।। मेरे घर में पधारे।।

(3)मुश्किल से नरतन पाया,माया में मन भरमाया
सब मतलब के साथी है,कोई काम नही आया
एक जतन करना है,भवसागर तरना है
, "पदम" ने माना है,दो दिन ठिकाना है
रघुवर के चरणों मे,गुणगान गाना है
बिगड़े बनेंगे सब काम ।। मेरे घर में पधारे ।।

-: इति :-




Share:

Thursday, November 1, 2018

Dina Raina Japo Re

----- तर्ज:- तेरे नैना बड़े दगाबाज रे -----

दिन रैना जपो रे
जिंदगी में लगे है बहुत काम रे || दिना ||

दो दिन बचपन है, दो दिन जबानी है, इसी पर तू इतरायेगा
माया भी रूठेगी, काया भी छूटेगी, जिस दिन बुढ़ापा आयेगा
आज आया नहीं तो काल आयेगा,
मौत का नाम सुनकर तू घबराएगा || जिंदगी ||

दिन का मेला है, झूठा झमेला है, तू न समझ पायेगा
दिन का सपना है, कोई न अपना है "पदम्" अकेला जायेगा
साधू संतों की बाणी का मान रखले,
राम सीता के चरणों का ध्यान करले || जिंदगी ||

-: इति :- 


Share:

Shree Ram Ka Pehle Sumiran Karo

----- तर्ज:- पल पल न माने -----

श्री राम का पहले सुमरण करो,
नए वर्ष का अभिनन्दन करो ||

तेईस गयी साल चोबीस आई- 2 
आशा उम्मीदों की सौगात लाई- 2 
बीरों, शहीदों का चिंतन करो - 2 || नए ||

दो दिन का बचपन है, दो दिन जबानी - 2
हमको सिखाती है तुलसी की बानी -2
साधु और संतों को वंदन करो-2 || नए ||

सतकर्म से दूर होगा अँधेरा - 2
जग में नहीं कोई तेरा न मेरा - 2
दया धर्म की ज्योत रोशन करो - 2 || नए ||

सोमवार को यह नया वर्ष आया - 2
अखंड भारत का सन्देश लाया - 2
"पदम्"कीर्तन मन समर्पण करो - 2 || नए ||

-: इति :-



Share:

Saturday, September 8, 2018

Raja Dashrath Yoon Ro Ro Kar

राम को जब तिलक की तैयारी हुई,
फिर तो खुशियाँ अयोध्या में भारी हुई,
चंद घड़ियों में बदली ख़ुशी की घड़ी,
एक दासी ने कर दी मुसीबत खड़ी,
रानी कैकई को मंथरा ने भड़का दिया,
यह बचन मांगों रजा से समझा दिया,
राज गद्दी हो मेरे भरत के लिए,
राम बनबास चौदह बरस के लिए ||

राजा दशरथ यूं रो रो के कहने लगे,
हाय बनबास मेरा दुलारा गया ||
लुट गए मेरे अरमान मेरी ख़ुशी,
टूट कर मेरी आँखों का तारा गया ||

क्या मिलेगा तुम्हें ऐसी जिद ठान कर,
इस तरह से न खेलो मेरी जान पर,
कैसे जीना हो मुश्किल पड़ी प्राण पर,
जब कि बनबास प्राणों का प्यारा गया ||

भाई लक्ष्मण व सीता भी संग हो लिए,
सब ने माता पिता के चरण छू लिए,
आज्ञा दो बचन अपना पालन करें,
राम ह्रदय से ऐसा पुकारा गया ||

राम लक्ष्मण सिया बन को जाने लगे,
रीति रघुकुल की रघुवर निभाने लगे,
इस तरह से  किया "पदम्" पूरा बचन,
होनी बलबान जिसको न टारा गया ||

-: इति :- 



Share:

Tuesday, April 24, 2018

Ram Naam Ki Mala

राम नाम की माला,
जपेगा किस्मत वाला ||

राम का नाम जपे जो कोई,
घर आँगन में मंगल होई,
राम का रंग निराला || जपेगा ||

राम रतन धन जो मिल जाये,
वह नर माला माल कहाए,
खुल जाए अकल का ताला || जपेगा ||

गीध अजामिल गणिका तर गए,
पापी धर्मी पाप उतर गए,
सबका वो ही रखवाला || जपेगा ||

"पदम्" राम का भजन जो गाये,
जनम मरण से मुक्ति पाये,
मन्य है यह मतवाला || जपेगा ||

-: इति :-


Share:

Friday, April 20, 2018

Rama Ho Bolo Rama

------ तर्ज:- गंगा मैया में जब तक ------

आज नगरी में घर में घर ख़ुशी छाई है,
राम नवमी बड़ी धूम से आई है,
रामा हो बोलो रामा.... ||

राम नवमी घड़ी ऐसी लायी,
राम के जन्म की है बधाई,
वह है दशरथ के लाल, माता के नौनिहाल,
इनकी सूरत सभी जन के मन भाई है - 2 || रामा ||

राम के नाम में वह असर है,
पानी में तैरता पत्थर है,
जो भी जाए शरण खुश हो लौटे मगन,
बड़े दानी दयालु वह रघुराई है - 2 || रामा ||

रीति रघुकुल सदा से यह आई ,
प्राण जाए वचन पर न जाई,
सुन के माँ के वचन चल दिए तीनों वन,
राजधानी अयोध्या को ठुकराई है - 2 || रामा ||

राम के भक्त बजरंग हैं प्यारे,
सीता सुध लाये हिम्मत न हारे,
राम कर दो करम है शरण में "पदम्",
जग को छोड़ तुम्हारी शरण पायी है - 2 || रामा ||

-: इति :-


Share:

Jare Jare Manwa Ramji Ke Dwar

------ तर्ज:- जारे कारे बदरा ------
------ फिल्म:- धरती कहे पुकार के ------

जारे जारे मनवा राम जी के द्वार,
वह ही तेरी नैया लगायेंगे पार ||
हरी धुन गा ||

बचपन बीता जवानी रंग लायी,
विरहन के संग तूने रतियाँ बिताई,
तेरा रंग रूप रहेगा दिन चार || वो ही ||

जब तो पे मूरख बुढ़ापा जो आये,
यम तेरी साँसों पे पहरे लगाए,
अंत काल तू न हरी को बिसार || वो ही ||

जब तेरी दौलत के साये हटेंगे,
सभी अपने वाले किनारा करेंगे,
झूठी तेरी प्रीत है झूठा संसार || वो ही ||

हरी नाम जपले सुमरले रे बन्दे,
कटेंगे "पदम्" मोह माया के फंदे,
तभी तेरा दुनिया से होगा उद्धार || वो ही ||

-: इति :- 


Share:

Wednesday, January 10, 2018

Kehte Hain Chaar Din Ki Teri Hai Zindagaani

तर्ज :- भारत की है कहानी, सदियों से है पुरानी
  (महाभारत टी. वी सीरियल)

भव सागर का रूप हैं यह सारा संसार,
पाप डुबोये भँवर में धर्म उतारे पार,
आइये श्री राम के चरणों में शत शत करें वंदन,
करें वंदन करें वंदन करें वंदन,
श्री राम को सुमरले मोह माया तज के प्राणी,
कहते हैं चार दिन की तेरी हैं जिन्दगानी ।। सिया रामा -3।।

क्या सोचता है मन में आ राम की शरण में,
सब यार हैं मतलब के दुनिया है आनी जानी ।। कहते ।।

चौरासी का सफर है पल की नहीं खबर है,
जीवन का मूल क्या है एक बुलबुला है पानी ।। कहते ।।

यह राम जन्म भूमि जन जन की कर्म भूमि,
मन्दिर वहीं बनेगा हमने भी दिल में ठानी ।। कहते ।।

विनती है यह 'पदम’ की नहीं चाह माल धन की,
दीदार तेरा पाऊं हो जाये मेहेरबानी ।। कहते ।।

-: इति :-



Share:

Saturday, January 6, 2018

Jai Jai Bolo Shree Ram ki

तर्ज :- गड्डी चली है छलांगा
फ़िल्म :- दादा


करो तैयारी अयोध्या धाम की,
जै जै बोलो श्री राम की,
छोड़ो आपस की तकरार हिन्दू हो जाओ तैयार ,
अब कसम है तुम्हें राम की || जय जय बोलो श्री राम की ||


राम शिलायें बुला रही है राम के दीवानों को,
बजरंग दल और शिवसेना के बाँके मर्दानों को,
विश्व हिन्दू परिषद का बस एक है मकसद,
आरज़ू है मंदिर निर्माण की  ||


कितने राम के दीवानों ने अपना खून बहाया,
राम का नाम ले एक भगत ने झंडा जब फहराया,
उसकी भक्ति महान देखे सारा हिंदुस्तान,
यह तो महिमा है प्रभु के नाम की ||


राम जन्म की भूमि पर अब राम का मंदिर होगा,
इस मंदिर की छटा देख कर स्वर्ग निछावर होगा,
गूंजे राम की जयकार, ढोल मंजीरों की झंकार,

"पदम" आरती हो सुबह शाम की ||

-: इति :-

Share:

Thursday, January 4, 2018

Ram Tera Beda Lagaenge Paar

तर्ज :- एक दो तीन चार पांच छे
फिल्म :- तेज़ाब


एक श्री राम सांचा लगे रे मोहे,
और दुजा नाम झूठा लगे,
आओ करें निस दिन जयकार,
राम तेरा बेड़ा लगाएंगे पार।।

इनकी शरण में जो अइबे नही,
जीवन सफल हुइबे नही,
है ऐसी माया श्री राम की,
पानी मे पत्थर भी डूबे नहीं,
गाये तेरी महिमा संसार ।। राम ।।

पहुँचे थे गंगा किनारे हरी,
केवट ने आने में देरी करी,
बोला तुम्हारे है चरणों में क्या,
पत्थर की सिल्ला भी नारी बनी,
पहले लूँगा पैंया पखार ।। राम ।।

गोते लगाये है गंगा जमन,
मलमल के धोया है यह तन बदन,
सुन्दर है माटी का पुतला ‘पदम',
भीतर से देखातो काला है मन,
राम नाम मुख से उचार ।। राम ।।


-: इति :-

Share:

Saturday, June 24, 2017

Hoga Mandir Ka Nirman

तर्ज       - गोरी कब से हुई जवान
फिल्म   -  फूल बने अंगारे

बजरंग दल का यह ऐलान होगा मंदिर का निर्माण,
                            होगा मंदिर का निर्माण चाहे जाये अपनी जान        || बजरंग दल ||

पूरी अयोध्या कहलाती है राम जनम की भूमि,
जहाँ राम ने जनम लिया है हिन्दू धरम की भूमि,
                           हर एक हिन्दू का अरमान, मंदिर बनेगा आलिशान   || बजरंग दल ||

बैर करे जो श्री राम से वह रावण कहलाये,
बजरंग दल से जो टकराए, लंका सा जल जाये,
                              आंधी आये या तूफ़ान, बच्चा बच्चा है कुर्बान            || बजरंग दल ||

इस मंदिर में राम की मूरत होगी प्यारी प्यारी,
कार सेवकों की क़ुरबानी करेगी सेवा दारी,
                             गाओ राम का गुण गान, होगा "पदम्" तेरा कल्याण     || बजरंग दल ||


-: इति :-


Share:

Wednesday, April 5, 2017

Yeh Raja Ram Ka Darbaar Hai

तर्ज - साजन मेरा उस पार है
फिल्म - गंगा जमुना सरस्वती

यह राजा राम का दरबार है,
आजा शरण में बेड़ा पार है । ।

शिव के धनुष को चढ़ाया है,
सीता से ब्याह रचाया है,
जनक पुरी में जय जयकार है   । । आजा । ।

चौदह बरस वन में काटे हैं,
वचन पिता के निभाए हैं,
लक्ष्मण की सेवा बे शुमार है     । । आजा । ।

रावण ने सीता चुराई है,
बजरंग ने लंका जलाई है,
गुणगान गाये यह संसार है       । । आजा । ।

पापी अधर्मी तुमने तारे हैं,
हमको भी तारो हम तुम्हारे हैं,
विनती "पदम्" की बार बार है  । । आजा । ।



-: इति :-
Share:

Saturday, April 1, 2017

Vanvaas Mere Praan Ka

तर्ज     - मिलती है  ज़िन्दगी में मोहब्बत कभी
फिल्म - आँखें 1968


वनवास मेरे प्राण का प्यारा चला गया,
मेरी  ज़िन्दगी का राम सहारा चला गया । ।

कैकई ने ज़ुल्म ढाया है वचनों को मांग कर,
चौदह बरस को आँख का तारा चला गया    । । वनवास । ।

भाई लखन व सीता भी सब साथ हो लिए,
हाय अवध से राज दुलारा चला गया            । । वनवास । ।

है दिल पे दौर ऐसे हम कैसे जी सकेंगे,
हम से बिछड़ के लाल हमारा चला गया      । । वनवास । ।

यह  राम की जुदाई ऐसे "पदम्" ने गायी,
जैसे अवध का राज दुलारा चला गया          । । वनवास । ।


-: इति :-
Share: