Showing posts with label Hari Bhajans. Show all posts
Showing posts with label Hari Bhajans. Show all posts

Tuesday, April 24, 2018

Hari Bhajan Tere Liye

------ तर्ज:- दिल दिया है जाँ भी देंगे ------
------ फिल्म:- कर्मा ------

मन दिया है धन भी देंगे हरी भजन तेरे लिए ||
तेरे भंडारे भरेंगे - हरी भजन तेरे लिए ||
दुःख दिया है, सुख भी देंगे - हरी भजन तेरे लिए ||
ज़िन्दगी रोशन करेंगे - हरी भजन तेरे लिए ||

मोह के बंधन हैं सारे,
तेरा मेरा कुछ नहीं,
पापियों को तार देंगे || हरी भजन ||

बेरहम दुनिया ने दी है,
दर बदर की ठोकरें,
गम न कर वह थाम लेंगे || हरी भजन ||

राम की आगया शरण में,
मान ले कहना "पदम्",
राम के दर्शन मिलेंगे || हरी भजन ||

-: इति :-


Share:

Saturday, January 6, 2018

Hari Om Naam Ka Sumiran Karle

तर्ज :- जहां डाल डाल पर सोने को चिड़िया करती बसेरा
फिल्म - सिकंदर-ए-आज़म

हरि ॐ नाम का सुमिरन करले मन का मिटे अंधेरा,
जग चिड़िया रैन बसेरा, जग चिड़िया रैन बसेरा ||

जब लख चौरासी भोग लिया तब तूने नर तन पाया || हरि ॐ ||
किया कोल गर्म में माता के उसको तूने विसराया - 2
यूं छल ओर कपट में खर्च हुआ अनमोल रतन धनतेरा || जग ||

इसे आना है उसे जाना है दुनिया है मुसाफिर खाना || हरि ॐ ||
जिस दिन पिंजरा खुल जायेगा इस पंछी को उड़ जाना -2
सब ठाठ पड़ा रह जाएगा न तेरा है न मेरा || जग ||

यह "पदम" फंसा है भव सागर में नैया डगमग डोले || हरि ॐ ||
नहीं कोई सहारा दूर किनारा ओ शिव शंकर भोले -2
प्रभु दया करो सब पाप हरो चरणों मे डाला डेरा || जग ||

-: इति :-


Share:

Monday, January 1, 2018

Shiv Ko Bhajo Re

तर्ज :- कोन दिशा में लेके चला रे
फिल्म – नदिया को पार


शिव को भजो रे बीती जायेरे उमरिया,
सुमर सुमर यह सुहाना अवसर मति जावन दे - 2 ।।

माँ के गर्भ में लटक रहा है विनती करे हज़ार हो,
सारा जीवन करदूं अर्पण तुम करदो उपकार हो,
ऐसे नरक से मुझको निकालो जग के पालनहार हो,
देर करो ना मेरी लेलो जी खबरिया ।। हरि ।।

बचपन खेल कूद में बीता, और जवानी आई हो,
वादा करके भूल गया जब काम ने ली अंगड़ाई हो,
त्रिया के संग मोज उड़ाकर सारी रैन गवॉई हो,
प्रेम नगर की ढूंढें रे डगरिया ।। हरि।।

ढल गया यौवन आया बुढ़ापा काया भई लाचार हो,
संगी साथी काम न आये मौत खड़ी तेरे द्वार हो,
भजन बिना सब उमर बिताई करता सोच विचार हो,
पग पग चलूं कैसे टूटी रे कमरिया ।। हरि।।

कोड़ी - कोड़ी जोड़ के तूने कंचन महल बनाये हो,
हाथ पसारे जाये अकेला कोई साथ नहीं जाये हो,
“पदम”’ हरी का नाम सुमरले भव सागर तर जाये हो,
लख चौरासी की कठिन डगरिया ।। हरि।।

-: इति :-




Share:

Sunday, July 2, 2017

Man babre Hari Ke Gungaan Gaana

तर्ज - परदेसियों से न अखियाँ मिलाना
फिल्म - जब जब फूल खिले


मन बावरे हरि के गुणगान गाना,
जीवन मरण का न कोई ठिकाना      || मन ||

यह भवसागर पार लगाये,
मोह माया के फंद छुडाये,
आज नहीं तो कल तुझको है जाना    || मन ||

आशाओं के लग रहे मेले,
ऊँचे ऊँचे महल दो महेले,
रोज बनाना रोज मिटाना                  || मन ||

झूठे जग के रिश्ते नाते,
लोग "पदम्" मतलब से निभाते,
अंत समय कोई काम ना आना          || मन ||

-: इति :-


Share:

Wednesday, April 5, 2017

O re matwale hari Gun Gaa

तर्ज    - ढपली वाले ढपली बजा
फिल्म - सरगम

ओरे मतवाले हरी गुण गा,
यही सब ग्रन्थ गाते हैं              । । आ । ।
यह जीवन सफल बना            । । ओरे मतवाले । ।

कुछ याद कर मन तेरा मेरा बचपन किस प्यार से माँ ने पाला,
अनमोल मोती आशा की ज्योति, कर देगी एक दिन उजाला,
जो आई जवानी किसी की न मानी,
हुए कामिनी के हवाले            । । ओरे मतवाले । ।

तूने कोड़ी कोड़ी यह माया जोड़ी, जोड़ा है अपनों से नाता,
नेकी और धरम बिन, बृथा है सब धन, कुछ भी नहीं साथ जाता,
चला चार कंधे, तुझे आज बन्दे,
जलाएंगे सब अपने वाले         । । ओरे मतवाले । ।

पापी मन तेरी, दुनिया अँधेरी, भव सिंधु में डोले नैया,
मैं हूँ बेसहारा, छूटा है किनारा, दीखे न कोई खिवैया,
चला जा शरण में, तू  हरी की लगन में,
"पदम्" जाके डेरा लगाले       । । ओरे मतवाले । ।



-:इति :-
  
Share:

Friday, March 31, 2017

Shiv Naam Sumar Bande

------ तर्ज - होंठों को छूलो तुम मेरा गीत अमर कर दो ------
------ फिल्म   - प्रेमग्रंथ ------

शिव नाम सुमर बन्दे हर दुःख टल जाएगा,
भक्ति और मुक्ति का मार्ग मिल जाएगा  ।।

तन कोमल मन चंचल धन का अभिमान न कर,
यह चढ़ता सूरज है एक दिन ढल जाएगा  ।।शिव ।।

रिश्ते नाते परिजन मतलब के साथी हैं,
यह  भेद किसी दिन तो खुद ही खुल जाएगा ।। शिव ।।

यह दौलत यह शोहरत कुछ काम नहीं आए,
जैसा तू बोएगा वैसा फल पाएगा      ।।  शिव ।।

आया है कहाँ से तू जाएगा किधर बतला,
रोता हुआ आया है, रोता कल जाएगा ।। शिव ।।

हर एक मन मंदिर में भगवान की मूरत है,
मन की अखियों से "पदम्" दर्शन मिल जाएगा।।शिव ।।


                                                                         
                                                                          -: इति :-
Share: