Showing posts with label Maa Durga Bhajans. Show all posts
Showing posts with label Maa Durga Bhajans. Show all posts

Monday, November 26, 2018

Jalao Re Jyoti

------ तर्ज:- चलाओ न नैनों से बाण रे -----

जलाओ रे ज्योति, करो ध्यान रे 
माँ के चरणों में आन रे
कहीं निकल न जाये, कहीं निकल न जाये
ऐसा मौका महान रे |
शामिल भी हो, शामिल भी हो
हमरा भक्तों में नाम रे || जलाओ ||

ऊंचे पहाड़ों पे बैठी है माँ
मुंह माँगा बरदान देती है माँ
निर्बल को बलबान करती है माँ
निर्धन को धनबान करती है माँ || कहीं ||

मैया की सेवा में पंडा खड़े
ऊंचे शिखर लाल झंडा चढ़े
संजा सकारे करें आरती
मैया भी भव सिंध से तारती || कहीं ||

कैसे करूं पूजा और साधना
जानूं नहीं माँ की आराधना
मैया के द्वारे जो भी सबाली गया
अब तक कोई भी न खाली गया  || कहीं ||

मैया के द्वार पे आये हैं हम, पूड़ी और हलुवा चाड़ायेंगे हम |
लाल लाल चूनर उड़ायेंगे हम, "पदम्" माँ के गुणगान गायेंगे हम ||

-: इति :- 


Share:

Sunday, November 25, 2018

Baithi Singh Pe Savaar

------ तर्ज :- माहरे रस के भरो री राधा रानी ------

बैठी सिंह पे सबार माँ भवानी लागे, महारानी लागे,
माहणे ठंडा ठंडा बाण गंगा का पानी लागे ।।

ऊंचे ऊंचे परबत पर है, मैया के दरबार,
गुफा में बैठी वैष्णों माता, भरती है भंडार,
बैठी खोल के भंडारे महादानी लागे ।। महारानी ।।

पंडा बाबा करे आरती रोज सुबह और शाम,
नर नारी सब दर्शन करने, आयें तुम्हारे धाम,
लाल धुजा है शिखर पे, सुहानी लागे ।। महारानी ।।

पाप हरण करने को माँ ने, लिया काली अवतार,
खड़क त्रसूल से किया धरा पर असुरों का संहार,
मुण्ड माला है गले में, माँ शिवानी लागे ।। महारानी ।।

मैया के जयकारे गूंजे नौ दिन और नौ रात,
"पदम" पड़ा चरणों में मैया, सर पे रख दो हाथ,
सदा भक्तों पे मैया की मैहरबानी लागे ।। महारानी ।।

-: इति :-


Share:

Gardan me Dale he mundo ke har

------ तर्ज :- बड़ी मस्तानी है मेरी महबूबा ------
फिल्म :-----जीने की राह ----------
गर्दन में डाले है मुंडों के हार,
चली आ रही है सिंह पे सबार
बड़ी शान बाली है माता जगदम्बे
तू ही अम्बे काली है माता जगदम्बे ।।

वह है काली ऐसी माया उसकी जहां से निराली
माता तेरे दर से खाली जाये न कोई सबाली
असुरों को मारा है वह ही खप्पर बाली है ।। माता ।।

जय हो दुर्गे माता तुमको कहते हैं माता भवानी
सांचा है दुआरा जग में उनका नहीं कोई शानी
जग से वह न्यारी है वह कलकत्ते बाली है ।। माता ।।
आपने जहां में शान दुष्टों की आकर घटाई
आपने सभा में लाज हर दम "पदम" की बचाई
देवी ने गर्दन में मुण्डमाला डाली है ।। माता ।।

-: इति :-




Share:

Tu Meri Mata Beta Mai Tera

----- तर्ज :- मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा -----
----- फ़िल्म :- नगीना -----

तू मेरी माता बेटा मैं तेरा, तू ज्योति मैं अंधेरा -2
आ जाओ माँ अब न करियो देर - लगाई टेर ।।

क्या लाया हूँ, क्या ले जाऊं, द्वार पे तेरे बलि बलि जाऊं,
करलूं पूजा, करलूं भक्ति, ऐसी मुझमें कहाँ है शक्ति,
मैंने तो डाला चरणों में डेरा ।। तू ज्योति ।।

निर्मल मन हे कोमल काया मुश्किल से यह नर तन पाया
क्या क्या बादें करके आया मूरख तूने जन्म गंवाया
यह दुनिया तो है रैन बसेरा ।। तू ज्योति ।।

माँ की महिमा सबसे न्यारी करती है वह शेर सवारी,
शेरा बाली ज्योता बाली, भक्तों की करती रखबाली,
भक्तों ने गाया गुणगान तेरा ।। तू ज्योति ।।

माँ दुर्गे की माला जपले, माँ की चौखट पर सर रखले,
अगर जो माँ की आंख खुलेगी "पदम" की झोली भरी मिलेगी,
ऐसा मिलेगा न मौका सुनहरा ।। तू ज्योति ।।

-: इति :-


Share:

Tuesday, November 13, 2018

Madiya Pe Ude Re Nishan

------ तर्ज:- हुरिया में उड़े रे गुलाल ------

मड़िया पे उड़े रे निशान,
भुवन बड़ा सोणा लंगदा ।।

ज्योत बाली माता अम्बे, शेर पे बैठी माँ जगदम्बे,
सब का करे कल्याण ।। भुवन ।।

तू ही दुर्गा, तू ही काली, लाल चुनरिया गोटा बाली,
महिमा बड़ी महान ।। भुवन ।।

नौ दिन माँ की ज्योत जालाई, श्रद्धा भाव से भेंट चढ़ाई,
रहा चरणों विच ध्यान ।। भुवन ।।

दाती जब देने पे आये, झोली भी छोटी पड़ जाए,
"पदम" करे गुणगान ।। भुवन ।।

-: इति :-


Share:

Laal Laal Chunari

------ तर्ज:- लाल लाल कुर्ती पे गौरा से बदन -----

लाल लाल चुनरी में मैया को नमन -2
आये तेरे द्वार मैया दे दो दर्शन,
माया के भँवर विच फँस गए हम,
मैया के पहाड़ जाके चढ़ गए हम ।। लाल लाल ।।

पल में फकीरों को अमीर बना देती हो,
पल में अमीरों को फकीर बना देती हो,
तेरी ही रजा में खुश रहे हर दम,
मैया के पहाड़ जाके चढ़ गए हम ।। लाल लाल ।।

अम्बे काली दुर्गे माँ की शेर पे सबारी है,
पाप का सर धड़ से उड़ाने की  तैयारी है,
मैया लेकेअवतार आएगी "पदम",
मैया के पहाड़ जाके चढ़ गए हम ।। लाल लाल ।।

-: इति :-


Share:

Thursday, November 1, 2018

Sombaare Ki Maiya

----- तर्ज : - पारबती तारो सैयां री, में देख आईं गुइयाँ  ||हाँ || -----

काली घाट की मैया री, में देख आईं गुइयाँ || हाँ ||

मंदिर बनो है तला किनारे,
तला में ठंडी उड़त फुहारे,
बहुतई ऊँचो शिखर बनो है,
शिखर पे लालई झंडा लगो है,
बैठे हैं जाप करैया री || में देख आईं गुइयाँ || हाँ ||

टी. टी. नगर को माता मंदिर,
बहुत पुरानो बहुत ही सुन्दर,
माता मंदिर की मैया री || में देख आईं गुइयाँ || हाँ ||

सड़क किनारे मंदिर बनो है,
टी. वी फ्रिज को बजार घनो है,
हमीदिया रोड की मैया री || में देख आईं गुइयाँ || हाँ ||

शीतला माँ को मंदिर सुहानो,
बगल में बनो है पुलिस को थानो,
टीले की कैला मैया री || में देख आईं गुइयाँ || हाँ ||

सोम्बारे की मैया री, में देख आई गुइयाँ || हाँ ||
कर्फ्यू बाली मैया री, में देख आई गुइयाँ || हाँ ||

पीर गेट के द्वार गिरा दयो,
सोमबारा फिर नाम धरा दयो
बब्बर शेर की करके सबारी,
दुर्गा देती आन पधारी

दुर्गा दैवी से लेने पंगा,
आये बिरोधी हो गया दंगा,
पुलिस कलेक्टर मिनिस्टर आ गए,
सोम्बारे में कर्फ्यू लगा गए
खूब भयो थो धमैयारी || में देख आई गुइयाँ || हाँ ||

मैया ने जब आँखें खोली,
पीर गेट की धरती डोली,
सारे झगड़े खतम हो गए,
दुश्मन भी फिर नरम हो गए,
मंदिर का निर्माण हुआ है,
कर्फ्यू बाली मात कहानी,
अमर रहेगी "पदम्" कहानी,
पार करे सबकी नैया री || में देख आई गुइयाँ || हाँ ||

श्रावण के सोमबार को भारी
मेला पहुंचे नर नारी,
न्योरी की पारबती मैया री || मैं देख आई गुइयाँ || हाँ ||

मिर्ची धनिया थोक विकत है,
उतई पे डिस्पोजल भी मिलत है,
आजाद मार्केट की मैया री || मै देख आई गुइयाँ || हाँ ||

सबसे पुरानी सबसे बढ़िया,
जवाहर चौक की माता माड़िया,
जनकपुरी की मैया री || मैं देख आई गुइयाँ || हाँ ||

काजी कैम्प सिन्धी कालोनी,
रथ पर बैठी मात भवानी,
"पदम्" पड़े उनके पैयां री || मैं देख आई गुइयाँ || हाँ ||

-: इति :-


Share:

Sunday, September 30, 2018

Maihar ki har gali me,katra ki

----- तर्ज़:-तुम जो चले गये तो -----

फ़िल्म:-आस पास

 ::भजन::

मैहर की हर गली में,
कटरा की हर गली में।
जयकारा गूंजता है,मैया का हर गली में।।

(१)दर पे गया तो सोचा,जो चाहे मैया दे दे,
बेटा हू में तुम्हारा,आँचल की छैंया दे दे।
फूलों में हर कली में,गुलशन की हर गली में,
जयकारा गूंजता है,मैया का हर गली में।।

(२)नवराते में गया तो,जगराते चल रहे है,
मैया के आँगना में,भंडारे चल रहे है।
सूरज की रोशनी में,चंदा की चांदनी में,
जयकारा गूंजता है,मैया का हर गली में।।

(३)मंदिर गया तो देखा,बैठी है माँ भवानी,
भरती है सबकी झोली,महिमा "पदम" न जानी।
संतो की हर गली में,
भक्तो की हर गली में।
जयकारा गूंजता है ,मैया का हर गली में।।

।।इति।।


Share:

Wednesday, August 22, 2018

Maa Ki Sharan Jo Aaega

------ तर्ज:- जो बोएगा वही पायेगा ------
------ फिल्म:- जैसी करनी वैसी भरनी ------


माँ की शरण जो आयेगा,
भव सिंधु से वह तर जायेगा,
माँ जग जननी माँ दुःख हरणी ||

ऊंचे पर्वत पर है मैया तेरा बसेरा,
आये जिसका बुलावा, पाए दर्शन तेरा,
क़िस्मत वालों को मिलता है, तेरे दर का डेरा,
जो मांगेगा वही पायेगा || भव सिन्धु से ||

तेरे भुवन पे मैया लाल ध्वजा लहराए,
आदि शक्ति भवानी महिमा वरणी न जाए,
भक्तों के संकट हरने को शेर पे बैठी आये,
मैया के जो गुण गायेगा || भव सिन्धु से ||

माँ का प्यार दीवाना, माँ की ममता दीवानी,
निर्मल मन है जैसे गंगा जमुना का पानी,
माँ की सेवा पूजा करले “पदम्” न कर नादानी,
श्रद्धा सुमन जो बरसायेगा || भव सिन्धु से ||

-: इति :-


Share:

Laal Dhwaja Fehraye Ho



 लाल ध्वजा फेहराये हो मोरी मैया के भुवना -2
लहर लहर लहराए हो मोरी मैया के भुवना ||

लाल चूड़ी लाल ही बिंदिया, लाल वरण पे लाल चुनरिया,
चूनर में गोटा जड़ाये हो || मोरी ||

लोंग इलायची के बीड़ा लगाये, चंपा चमेली के हार बनाये,
लाल अनार चड़ाए हो || मोरी ||

लाल गुलाल से लाल भये हैं, लाल तुम्हारे निहाल भये हैं,
मैया के रंग रंग आये हो || मोरी ||

ज्योति करे जग में उजियारो, इक साचों है द्वार तुम्हारो,
सांच को आंच न आये हो || मोरी ||

माँ जग जननी, माँ कल्याणी , आदि शक्ति आदि भवानी,
महिमा वरणी न जाए हो || मोरी ||

“पदम” सुमर मैया तोरे जस गायें, इन चरणों में ध्यान लगायें,
गीत सुमन बरसाए हो || मोरी ||

-: इति :-



Share: