Showing posts with label Bajrangbali Bhajans. Show all posts
Showing posts with label Bajrangbali Bhajans. Show all posts

Sunday, November 25, 2018

Cheend Ko Dada Albela

छींद को दादा अलबेला,
लगे मंगल को मेला ।।


कोई कहे बजरंगी आला,
कोई कहे अंजनी के लाला
राम को भगत अकेला ।। लगे ।।


रावण पूंछ में आग लगाई,
तुमने उसकी लंका जलाई,
खेल अजब तुमने खेला ।। लगे ।।


सीता राम लखन मन लाई,
तुमने छाती फाड़ दिखाई,
कौन गुरु, कौन चेला ।। लगे ।।


छींद गांव की महिमा न्यारी,
मेला भरत दशहरा पे भारी,
भक्तों की रेलम रेला ।। लगे ।।


बजरंग के गुण गाओ प्राणी,
"पदम" यूं कह गये ज्ञानी ध्यानी,
जग है झूठा झमेला ।। लगे ।।


-: इति :-


Share:

Tuesday, November 13, 2018

Bajrang Ka Dhaam Albela

------ तर्ज :- ऐसी दुपरिया न जाऊं रे डोली ------

बजरंग का धाम अलबेला, लगे भक्ति का मेला,
राम नाम अलबेला, यह है मुक्ति का मेला ।।

कोई कहे बजरंगी आला, कोई कहे अंजनी लाला,
राम को भगत अकेला ।।

सीता राम लखन मन लाई, तुमने छाती फाड़ दिखाई,
खेल अजब तुमने खेला ।।

रावण पूंछ में आग लगाई, तुमने उसकी लंका जलाई,
नहले पे पड़ गया दहला ।।

हनुमत के गुण गाओ प्राणी, "पदम" यही सन्तों की बाणी,
जग है झूठा झमेला ।।

-: इति:-


Share:

Saturday, November 10, 2018

Lagao Na Der Hanuman Re

लगाओ न देर हनुमान रे, बूटी लाना पहचान रे,
कहीं निकल न जाये - 2, मेरे लक्ष्मण के प्राण रे,
घायल हुए -2, लगे शक्ति के बाण रे ।। लगाओ ।।

द्रोणागिरी पर्बत पे जाऊंगा में,
बूटी संजीवन को लाऊंगा में,
श्री राम रोते बिलखते रहे,
रो रो कर हनुमत से कहते रहे ।। कहीं निकल ।।

जैसे ही पर्बत पे पहुंचे बलि,
चहुँ और बूटी चमकती मिली,
पर्बत उठाकर बलि चल दिये,
धरा पर गिरे तब भरत मिल गए,
भरत ने कहा सखा जल्दी करो,
लखन लाल की जाए विपता हरो ।। कहीं निकल ।।

मांगी बिदा फिर पवन सूत चले,
सभी राम दल में थे व्याकुल बड़े,
जो लाके दी बूटी अचरज हुआ,
"पदम" राम के मन को धीरज हुआ ।।

-: इति :-


Share:

Sone Ki Lanka Jalaay Dayi Re

----- तर्ज:- ऐसी दुपरिया न जाऊं रे ----

 सोने की लंका जलाय दई रे,
बीर बजरंगबली ने ||
रावण की लुटिया डूबाये दई रे,
बीर बजरंगबली ने ||

राम नाम द्वारे पे लिखा है,
मात सिया का पता मिला है,
विभीषण की कुटिया बचाय दई || बीर ||

शक्ति बाण लगे लक्ष्मण को,
रघुवर चैन पड़े नहीं मन को,
बूटी संजीवन को लाय दई रे || बीर ||

एक लाख पूत, सवा लख नाती,
कौन जलाय अब दीपक बाती,
"पदम्" की बिगड़ी बनाय दई || बीर ||

-: इति :-


Share:

Friday, April 20, 2018

Hamare Cheend Baare Dada

------ तर्ज:- हमारी बाड़ी में लगा दये रस ------

हमारे छींद बारे दादा हनुमत को नमन करलो,
जाकी महिमा बड़ी अपार || हमारे ||

मैया ने कही लाल फल खाइयों,
देवा सूरज मुख लयो डार || हमारे ||

तुमरे बल को तुम ही न जाने,
देवा, जानत सब संसार || हमारे ||

तुमसे पवनसुत नाम धरायो,
देवा, संकट काटन हार || हमारे ||

बड़े - 2 योद्धा कपि मारे,
देवा, लंका मचो हाहाकार || हमारे ||

"पदम्" सुमर बजरंगबली को,
देवा, भव से करदें पार || हमारे ||

-: इति :-


Share:

Sunday, March 25, 2018

Hanumat Ram Dware Ho Biraaje Sada

------ प्रयोग :- सुमरत बोल हमारे हो ------

हनुमत राम द्वारे हो बिराजे सदा - 2 ||

ललाई सोटा लाल लंगोटा,
ली चोला तुम हो || बिराजे सदा ||

मंगल भवन अमंगल हारी,
मंगल को दुःख तारे हो || बिराजे सदा ||

लछमन के लिए लाये संजीवनी,
राम के काज संवरे हो || बिराजे सदा ||

धुप कपूर की आरती होवे,
संजा और सकारे हो || बिराजे सदा ||

पूर्व दिशा भोले नाथ विराजे
शंकर डमरू के बारे में हो विराजे सदा ।।

दादा छींद गांव के बन गए ,
"पदम्" करे जयकारे हो || बिराजे सदा |।


-: इति :- 


Share:

Thursday, March 1, 2018

Chheend Ko Dada Albela

तर्ज :- दे दो दरस महारानी रे

छींद को दादा अलबेला,
लगे मंगल को मेला ||

कोई कहे बजरंगी आला,
कोई कहे माँ अंजनी के लाला,
राम को भगत अकेला || लगे ||

रावण पूँछ में आग लगायी,
तुमने उसकी लंका जलाई,
खेल अजब तुमने खेला || लगे ||

सीता राम लखन मन लायी,
तुमने छाती फाड़ दिखाई,
कौन गुरु कौन चेला || लगे ||

छींद गाँव की महिमा न्यारी,
मेला भरत दशहरे पे न्यारी,
भक्तों की रेलम रेला || लगे ||

बजरंग के गुण गाओ प्राणी,
"पदम्" यूं कह गए ज्ञानी ध्यानी,
जग है झूठ झमेला || लगे ||

-: इति :-


Share:

Saturday, February 17, 2018

Mori Pat Rakh Layiyo Cheend Ke Dada

तर्ज :- तोरे मड़ पे बदरा हो रहे

मोरी पत रख लइयो, छींद के दादा,
हम तुमरे द्वार पे आये हो, देवा दया कर दईयो,
मोरी पत रख लइयो, छींद के दादा ||

संकट मोचन नाम तुम्हारो,
बजरंगबलि कहाए हो, देवा दया कर दईयो || मोरी ||

शिखर पे सोने के कलश धरे हैं,
लाल ध्वजा लहराए हो, देवा दया कर दईयो || मोरी ||

जो कोई पड़े हनुमान चालीसा,
भूत प्रेत भग जाए हो, देवा दया कर दियो || मोरी ||

राम के संकट तुमने टारे,
सीता की सुध लाये हो, देवा दया कर दईयो || मोरी ||

अखंड रामायण द्वार पे हो रई,
सुनत पाप कट जाए हो, देवा दया कर दईयो || मोरी ||

"पदम्" को दरस की आस लगी है,
नारियल भेंट चढ़ाये हो, देवा दया कर दईयो || मोरी ||

-: इति :-


Share:

Wednesday, February 14, 2018

More Cheend Baare Dada

प्रयोग :- देव मोगरा कली में भैरों रम गयो रे

मोरे छींद बारे दादा दर्शन दियो रे ,
भक्तों की सुनियो पुुकार | मोरे ||

मंगल को मंगल कर दये रे,
तोरी महिमा है अपरम्पार || मोरे ||

राम भजन की लो लागी रे,
राम को सेवा दार || मोरे |


देवों पे संकट पड़ो  रे
लियो रुद्र अवतार || मोरे ||

"पदम्"  शरण में ले लियो रे
होजाए बेड़ा पार || मोरे ||

-: इति :-





Share:

Friday, January 12, 2018

Cheend Baare Dada Ke Aage

तर्ज :- मैहर की शारदा मैया

शनि डरे भूत भागे,
छीन्द बारे दादा के आगे ||

जो कोई लेत हैं नाम तुम्हारों,
सोई किस्मत जागे || छीन्द ||

सब की आशा पूरी करते,
छल और कपट जो त्यागे || छीन्द ||

रामायण का पाठ करे जो,
दया धरम चित लागे || छीन्द ||

"पदम्" के मन बसे मारुती नंदन,
झोली भरे बिना मांगे || छीन्द ||

-: इति :-


Share:

Tuesday, December 26, 2017

Bajrangbali Teri Sena Chali

तर्ज :- लाज मेरी पत रखियो भला


बजरंगबली बजरंगबली तेरी सेना चली बलशाली मतवाली,
बनाने राम का मंदिर, कफ़न को बाँध के सिर पर । ।

जहाँ राम ने जन्म लिया है,
राम लला को बिठा दिया है,
बाबर की जब लंका जली बलशाली मतवाली । । बनाने । ।

बजरंग दल जब आगे बढ़ता,
कुम्भकरण रावण से लड़ता,
तीर चले तलवार चली बलशाली मतवाली  । । बनाने । ।

बन के रहेगा राम का मंदिर,
अब नहीं आएगा सात दिसम्बर,
कहदो, "पदम्" यह गली गली बलशाली मतवाली । । बनाने । ।


-: इति :-


Share: