तर्ज़ :- लोक गीत
// हरतालिका तीज का भजन //
आयो आयो रे तीजा को त्योहार ।
फुलेरा झूले अंगना में ।।
(1) भादों माह सुदी पखवारा,तिथि है तीजा आई। माता बहनें बहू बेटियां,ज्योत अखंड जलाई
लायो लाओ रे , ब्रत निराहार।।फुलेरा झूले अंगना में।।
(2) पार्वती ने व्रत किया था,शिव शंकर को पाऊं
पार्वती की मनो कामना,शिव से व्याह रचाऊं
पायो पायो रे ,भोला सो भरतार।।फुलेरा झूले अंगना में ।।
(3)क्वारी कन्या व्रत रखे तो मन चाहा वर पाए
ब्याही व्रत करे जो मन से,स्वर्ग सुहागिन जाए
करलो करलो रे ,भरोसा, एक बार ।।फुलेरा झूले अंगना में।।
(4)शिव शंकर है भोले भाले, दानी है वरदानी
सबकी झोली भर देते है, कह गए "पदम"यह ज्ञानी
मैं हु भोले के द्वारे का सेवादार।।फुलेरा झूले अंगना में।।
// इति//





0 comments:
Post a Comment