Friday, January 5, 2018

Janamdin Tumhara Manate Hain Hum

तर्ज :- बहुत प्यार करते हैं
फिल्म:- साजन

जनम दिन तुम्हारा मनाते हैं हम,
नेहा तुम्हारी न हों खुशियाँ कम ।।

मम्मी की आँखों का तारा बनोगी,
पापा के दिल का सहारा बनोगी,
परियां भी गुड़िया के चूमे कदम ।। जनम ।।

चाचा और चाची देते दुहाई,
मामा और मामी ने आशा लगायी,
करे नाना नानी के नाक में दम ।। जनम ।।

काजल लगा दो नज़र लगे ना,
जहाँ भी रहे तू सदा मुस्कुराना,
तेरी ज़िन्दगी से रहे दूर गम ।। जनम ।।

दादा और दादी की ममता मिलेगी,
जीवन में तुमको सफलता मिलेगी,
सदा खुश रहो ये दुआ है "पदम्" ।। जनम ।।

-: इति :-

Share:

0 comments:

Post a Comment

Archives