Wednesday, April 25, 2018

Kehen Lage Hamse Panda

------ तर्ज :- कहन लगे हमसे ------

कहन लगे हमसे पंडा बऊरी,
माँ के मड़ पे चड़ा दईयो झंडा ||

मुर्गा चड़ेगो न बकरा चड़ेगो,
दारु चड़ेगी न अंडा || बऊरी ||

भूत चुड़ेलों की शामत बनी है,
बिना उस्तरे की हजामत बनी है,
पंडा ने मारे जो डंडा || बऊरी ||

पर्वत पे बैठी है माता भवानी,
बहता है जल ठंडा ठंडा || बऊरी ||

आल्हा उदल ने भी झंडा चढ़ा दये,
कब से "पदम्" माँ के चरणों में आ गए,
ताबीज चाहिए न गडा || बऊरी ||

-: इति :- 


Share:

Maiya ke Dar Aajana

------ तर्ज:- जब दिल न लगे दिलदार ------

जब कोई न सुने पुकार, मैया के दर आ जाना,
यहाँ ममता मिले और प्यार, मैया के दर आ जाना,
आ जाना, आजाना , यहाँ भक्तों की लगी है कतार ||

द्वारे पे  आते हैं लाखों सवाली,
अब तक किसी को न लौटाया खाली,
मैया सबके भरे भण्डार || मैया के || 

माँ आदि शक्ति हैं आंबे भवानी,
मैया की महिमा न जाए बखानी,
बड़ा सांचा है माँ का दरबार || मैया के || 

नौ दिन है मैया की ज्योति जलाई,
मैया को पंचरंगी चूनर उड़ाई,
सारे भगत करें जयकार || मैया के || 

ना है शिकायत न कोई मिला है,
दर से "पदम्" को सभी कुछ मिला है,
बस दर्श मिले इक बार || मैया के || 

-: इति :-


Share:

Maa Ko Bhajo Re

------ तर्ज:- तेरे मस्त मस्त दो नैन ------
------ फिल्म:- दबंग ------

भागते रहते हैं हम सांझ सवेरे,
माया के चक्कर में हैं घोर अँधेरे - 2,
माँ को भजो रे दिन रैन - मन को मिलेगा सुख चैन,
मन को मिलेगा सुख चैन - माँ को भजो रे दिन रैन ||

धरती गगन माँ के गुणगान गा रहे,
अग्नि पवन दर पे चँवर ढुरा रहे,
चंदा सूरज माँ की ज्योति जला रहे,
मढ़ के शिखर पे पंडा झंडा चढ़ा रहे - 2 || माँ को ||

माँ की रजा बिना पत्ता न हिल सके,
माँ की दया बिना कुछ भी न मिल सके,
माँ के रहम करम से नर तन को पा लिया,
माया में ऐसा डूबा माँ को भुला दिया - 2 || माँ को ||

निशदिन उतारते हैं मैया की आरती,
माता रानी भक्तों की बिगड़ी संवारती,
"पदम्" के मन में क्या है मैया है जानती,

पल में डुबोती मैया पल में उबारती - 2 || माँ को ||


-: इति :-


Share:

Maiya Mujhe Mili Pahadiya Mein

मैया मुझे मिली पहड़िया में - 2
लांगुरिया नाचे दुअरिया में ||

पर्वत के भीतर गुफा है सुहानी,
जाकर के बैठी गुफा में भवानी,
जयकार हो रही अटरिया में - 2 || मन ||

लाल लाल मेहँदी है लाल लाल विदिया,
लाल लाल मुखड़े पे लालइ चुनरिया,
गोटा जड़े है चुनरिया में  - 2 || मन ||

हाथों में चूड़ियां हैं पांव पैजनिया,
कानों में बाली, कमर कर्धनियां,
हीरा जड़े है मुन्दरिया में  - 2 || मन ||

मैया मिली है तो ममता मिली है,
अब कोई आशा "पदम्" को नहीं है,
गुणगान गाऊँ मड़ुलिया में  - 2 || मन ||

-: इति :- 



Share:

Tuesday, April 24, 2018

Dulha Kush Raho

------ तर्ज:- अल्लाह यह अदा कैसी है इन हसीनाओं की ------
------ फिल्म:- मेरे हम दम मेरे दोस्त ------


दूल्हा खुश रहो यह दुआ है तेरे अपनों की,
सारी खुशियाँ मिले तुमको सपनों की ||

तेरे पापा का तू दुलारा है,
तेरी मम्मी का ध्रुव तारा है,
करना सेवा सदा इनके चरणों की || दूल्हा ||

रिश्ते नाते हैं सात जन्मों के,
डोर से बंध गए सात फेरों के,
रहे कायम कसम सात वचनों की || दूल्हा ||

मैया भाभी की एक आशा है,
भैया घोड़ी चढ़ेअभिलाषा है,
जोड़ी सुन्दर मिले बन्ना बन्नो की || दूल्हा ||

बहना करती है आरती चाह से - तेरे जीजा हैं खुश तेरे ब्याह से,
नेंग मांगे है जिद छोटी बहनों की || दूल्हा ||

बाद मुद्दत के आई है शुभ घड़ी - सर पे सेहरा बंधे थी तमन्ना बड़ी,
लो "पदम्" ने दी सौगात भजनों की || दूल्हा ||

-: इति :-
Share:

Hari Bhajan Tere Liye

------ तर्ज:- दिल दिया है जाँ भी देंगे ------
------ फिल्म:- कर्मा ------

मन दिया है धन भी देंगे हरी भजन तेरे लिए ||
तेरे भंडारे भरेंगे - हरी भजन तेरे लिए ||
दुःख दिया है, सुख भी देंगे - हरी भजन तेरे लिए ||
ज़िन्दगी रोशन करेंगे - हरी भजन तेरे लिए ||

मोह के बंधन हैं सारे,
तेरा मेरा कुछ नहीं,
पापियों को तार देंगे || हरी भजन ||

बेरहम दुनिया ने दी है,
दर बदर की ठोकरें,
गम न कर वह थाम लेंगे || हरी भजन ||

राम की आगया शरण में,
मान ले कहना "पदम्",
राम के दर्शन मिलेंगे || हरी भजन ||

-: इति :-


Share:

Bam Bhola Bhandaari

तर्ज़:- हुरिया में उड़े रे गुलाल,कहियो रे मंगेतर से
बम भोला भंडारी,
जपे है दुनिया सारी ||

ऐसी भांग गले से लगाई,
गौरा की शामत बन आई,
घोंट घोंट कर हारी || जपे ||

मरघट में जब डमरू बजाये,
भूत चुड़ेलें उठ कर आयें,
नाचे दे दे तारी || जपे ||

शिव शंकर हैं ओघड़दानी,
मूंह माँगा वर दें वरदानी,
भक्तन के हितकारी || जपे ||

अमृत की बरसात हैं बाबा,
सब दुखियों के साथ हैं बाबा,
"पदम्" है शिव का पुजारी || जपे ||

-: इति :- 



Share:

Ram Naam Ki Mala

राम नाम की माला,
जपेगा किस्मत वाला ||

राम का नाम जपे जो कोई,
घर आँगन में मंगल होई,
राम का रंग निराला || जपेगा ||

राम रतन धन जो मिल जाये,
वह नर माला माल कहाए,
खुल जाए अकल का ताला || जपेगा ||

गीध अजामिल गणिका तर गए,
पापी धर्मी पाप उतर गए,
सबका वो ही रखवाला || जपेगा ||

"पदम्" राम का भजन जो गाये,
जनम मरण से मुक्ति पाये,
मन्य है यह मतवाला || जपेगा ||

-: इति :-


Share:

Maiya Ka Bhajan Tune Kyon Na Kiya

------ तर्ज:- पल पल न माने टिंकू जिया ------
------ फिल्म:- यमला पगला दीवाना ------

दर दर भटकता है पापी जिया - 2 
मैया का भजन तूने क्यों न किया ||

पर्वत पे बैठी है माता भवानी - 2 
चरण पखारे बाण गंगा का पानी - 2
देवों ने मैया का सुमरन किया - 2 || मैया ||

मैहर की माता की महिमा निराली - 2
द्वारे पे आते हैं लाखों सवाली - 2
आल्हा उदल को माँ ने दर्शन दिया - 2 || मैया ||

माँ केला वाली बैठी खोले भंडारे - 2
नर नारी आते हैं झोली पसारे - 2 
बाँझन की गोदी में ललना दिया - 2 || मैया ||

"पदम्" न जाने माँ को कैसे मनाऊं - 2
मैया के चरणों में गुणगान गाऊँ - 2
माँ की दया से मैंने सब पा लिया - 2 || मैया ||

-: इति :-


Share:

Friday, April 20, 2018

Gau Mata Ki Aarti (Video)






Share:

Bade Maan Se Gajanand


तर्ज़:- बड़े मान से जमाना, मां तुमको पूजता है
//श्री गणेश जी भजन/
बड़े मान से गजानंद हम तुमको पूजते हैं,
गौरा के भये ललना पलना में झूलते हैं ||

(1)रिद्धि और सिद्धि के दाता हो तुम,
भक्तों के भाग्य विधाता हो तुम,
त्रिलोक में गणेशा मूषक पे घुमते हैं ||बड़े ||

(2)बुद्धि विनायक हो गणराज हो,
देवों में तुम ही तो सरताज हो,
सुर नर ऋषि तुम्हारी भक्ति में झूमते हैं ||बड़े ||

(2)दुनिया के जिस मोड़ पर हम खड़े हैं,
यहाँ मोह माया के बंधन बड़े हैं,
होगी दया तुम्हारी बंधन भी टूटते हैं ||बड़े ||

(3)भक्तों की बिगड़ी बना जायेंगे,
अगले बरस देवा फिर आयेंगे,
दरपे "पदम्" तुम्हारे मुक्ति को ढूंढते हैं ||बड़े ||

-: इति :-



Share:

Bol Durge Maiya Tujhe Kaise Manayein

------ तर्ज:- मार दिया जाए या छोड़ दिया जाए ------
------ फिल्म:- मेरा गाँव मेरा देश ------

शीश झुकायें या शीश चढ़ायें,
बोल दुर्गे मैया तुझे कैसे मनायें ||

तेरी पूजा तेरी वंदना क्या है,
दुर्गे माँ तेरी आराधना क्या है,
मैं न जानू तेरी साधना क्या है,
ज्योति जलायें, फ़रियाद सुनायें || बोल ||

महिमा जग से निराली तुम्हारी है,
तूने मुंडमाला गर्दन में डारी है,
सिंह पर दुर्गे माँ की सवारी है,
फूल चढ़ाये या हार पहनाये || बोल ||

दुर्गे माँ तू ही जगदम्बे काली है,
तू ही आंबे तू कलकत्ते वाली है,
है शरण में "पदम्" जो सवाली है,
भेंट सुनाये या गीत सुनायें || बोल ||

-: इति :-




Share:

Rama Ho Bolo Rama

------ तर्ज:- गंगा मैया में जब तक ------

आज नगरी में घर में घर ख़ुशी छाई है,
राम नवमी बड़ी धूम से आई है,
रामा हो बोलो रामा.... ||

राम नवमी घड़ी ऐसी लायी,
राम के जन्म की है बधाई,
वह है दशरथ के लाल, माता के नौनिहाल,
इनकी सूरत सभी जन के मन भाई है - 2 || रामा ||

राम के नाम में वह असर है,
पानी में तैरता पत्थर है,
जो भी जाए शरण खुश हो लौटे मगन,
बड़े दानी दयालु वह रघुराई है - 2 || रामा ||

रीति रघुकुल सदा से यह आई ,
प्राण जाए वचन पर न जाई,
सुन के माँ के वचन चल दिए तीनों वन,
राजधानी अयोध्या को ठुकराई है - 2 || रामा ||

राम के भक्त बजरंग हैं प्यारे,
सीता सुध लाये हिम्मत न हारे,
राम कर दो करम है शरण में "पदम्",
जग को छोड़ तुम्हारी शरण पायी है - 2 || रामा ||

-: इति :-


Share:

Dama Dam Damru Bole

------ तर्ज:- अरेरे मेरी जान है राधा ------

डमा डम डमरू बोले, जपो रे शिव शंकर भोले,
डमरू बजाते चले आयेंगे, गंगा बहाते चले आयेंगे,
गंगाधारी पापियों के पाप हरेंगे,
दीन दुखियों के संताप हरेंगे,
भोलेनाथ भक्तों का उद्धार करेंगे,
भव सागर से सबकी नैया पार करेंगे || डमा||

भोले बाबा तेरी लीला अजब निराली है,
गर्दन में काले सर्पों की माला डाली है,
मरघट की भस्मी को तन पे खूब रमाली है,
शिव की भक्ति, सब को मुक्ति देने वाली है || डमा ||

भोले शिव के साथ ब्याह के गौरा आई है,
गौरा माँ ने घोंट घोंट के भांग पिलाई है,
गौरा बोली स्वामी तू कैसो हरजाई है,
छाले पड़ गए हाथ में, फिर भी दया न आई है || डमा ||

रावण को सोने की लंका देने वाले हैं,
ऋषि मुनि और भक्तों की सुध लेने वाले हैं,
शिव शम्भू करतार, बड़े ही भोले भाले हैं,
"पदम्" भजन में लीन रहो, वो आने वाले हैं || डमा ||

-: इति :-


Share:

Radha Gori Chora Chori

मैं ग्वालों का राजा हूँ, तू सखियों की रानी है,
राधा गोरी चोरा चोरी, आजा रुत यह सुहानी है ||

तू धार है यमुना की, मैं तेरा किनारा हूँ,
वृषभान की तू लाडली, मैं यशोदा का प्यारा हूँ,
निधि वन में चली आना, रास लीला रचानी है || राधा ||

लीला है कन्हैया की, सखियों का है भोलापन,
सब सखियों के संग में, वह नाच रहे मोहन,
मोहन भी दीवाने है, राधा भी दीवानी है || राधा ||

भव से जो तरना है, कुछ यतन "पदम्" करले,
मोहन मिल जायेंगे, राधे का भजन करले,
राधे और मोहन की यही प्रेम कहानी है || राधा ||

-: इति :-


Share:

Hamare Cheend Baare Dada

------ तर्ज:- हमारी बाड़ी में लगा दये रस ------

हमारे छींद बारे दादा हनुमत को नमन करलो,
जाकी महिमा बड़ी अपार || हमारे ||

मैया ने कही लाल फल खाइयों,
देवा सूरज मुख लयो डार || हमारे ||

तुमरे बल को तुम ही न जाने,
देवा, जानत सब संसार || हमारे ||

तुमसे पवनसुत नाम धरायो,
देवा, संकट काटन हार || हमारे ||

बड़े - 2 योद्धा कपि मारे,
देवा, लंका मचो हाहाकार || हमारे ||

"पदम्" सुमर बजरंगबली को,
देवा, भव से करदें पार || हमारे ||

-: इति :-


Share:

Murli Bajake Ghanshyam

मुरली बजाके घनश्याम ने राधा का मन हर लिया,
कहाँ जा छिपे हो कान्हा जुल्मी पिया ||

एक दिना मेरी रोके डगरिया,
एक न माने मेरी फोड़े गगरिया,
अब का करूं में गुइयाँ धड़के जिया || मुरली ||

क्या गोकुल है क्या बरसाना,
कौन नहीं है श्याम तेरा दीवाना,
जिसने पुकारा उसको दर्शन दिया || मुरली ||

नटखट छलिया नन्द का लाला,
"पदम्" की झोली भरने वाला,
भक्तों ने तन मन तुमको अर्पण किया || मुरली ||

-: इति :- 


Share:

Deewana Bhole Ka

------ तर्ज:- दीवाना राधे का ------

दीवाना भोले का -2, है सारा संसार,
दुअरिया नचले रे - 2, हो जाए उद्धार ||

लाल लाल अखियाँ है, लोटे में न भंगिया है, जल्दी करो गौरा रानी,
जाओ जाओ घोंट लाओ, हमें भंगिया पिलाओ, भोले करे मनमानी,
डम डम बजता है, डमरू यह  कहता है, धीर धरो करतार || दीवाना ||

समझन न आये, कोई जतन बताये, की भांग पिये या छुड़वादूं,
गौरा हैरान हुयी, बड़ी परेशान हुयी, भोले हुए बेकाबू,
दौड़ी गयी, दौड़ी आई, भंगिया को घोट लायी, पिया करो स्वीकार || दीवाना ||

राम राम जपता है, मरघटों, में बसता है, अंग भबूती रमाई है,
गंगा मान मारन को, भागीरथ तारन को, जटों में गंग रमाई है,
भूत प्रेत संग लिए, गल में भुजंग लिए, नाच रहे  त्रिपुरार || दीवाना ||

देव नहीं जान सके, वेद न बखान सके, शिवजी की महिमा न्यारी रे,
शिव महाकाल बने, देवों में दयाल बने, भक्तन के हितकारी रे,
"पदम्" पुकार करे, चरणों में शीश धरे, दर्श मिले इकबार || दीवाना ||

-: इति :-



Share:

Jare Jare Manwa Ramji Ke Dwar

------ तर्ज:- जारे कारे बदरा ------
------ फिल्म:- धरती कहे पुकार के ------

जारे जारे मनवा राम जी के द्वार,
वह ही तेरी नैया लगायेंगे पार ||
हरी धुन गा ||

बचपन बीता जवानी रंग लायी,
विरहन के संग तूने रतियाँ बिताई,
तेरा रंग रूप रहेगा दिन चार || वो ही ||

जब तो पे मूरख बुढ़ापा जो आये,
यम तेरी साँसों पे पहरे लगाए,
अंत काल तू न हरी को बिसार || वो ही ||

जब तेरी दौलत के साये हटेंगे,
सभी अपने वाले किनारा करेंगे,
झूठी तेरी प्रीत है झूठा संसार || वो ही ||

हरी नाम जपले सुमरले रे बन्दे,
कटेंगे "पदम्" मोह माया के फंदे,
तभी तेरा दुनिया से होगा उद्धार || वो ही ||

-: इति :- 


Share:

Friday, April 13, 2018

O Kanha re

------ तर्ज:- ओ साथी रे ------
------ फिल्म:- मुकद्दर का सिकंदर ------

ओ कान्हा रे तूने गजब कर दीना,
मुरली बजायी है सुध बिसराई है,
मोरा जिया हर लीना || तूने गजब कर दीना ||

रोज सवेरे पनघट घेरे,
छलिया नटखट सबको छेड़े,
बैंयाँ मरोड़े है मटकी फोड़े है,
दही माखन सब छीना || तूने ||

राह चलत मोरी पकड़े बैंयाँ,
मन की पीर न जानत सैंयां,
कर दियो बावरिया, ऐसा है सावरिया,
मुश्किल कर दियो जीना || तुने ||

मधुबन कितने रास रचाये,
कितनों के तूने काज बनाये,
"पदम्" पुकारे है झोली  पसारे है,
तेरे खजाने में कमी ना || तूने ||

-: इति :-


Share: