तर्ज़:- जसोदा ने जाए ललना
//श्री गणेश जी भजन//
गौरा ने जाए ललना,में वेदों में सुन आई ।
में वेदों में सुन आई, पुरानन में सुन आई ।।
(1) भादों महीना जन्म लियो है
जे चौथ को झूले पलना ।।
(2) ढोलक ढोल नगाड़े बाजे
रमतूला बाजे अंगना ।।
(3) रंभा उर्वशी नृत्य करत है
कैलाश पति के भुवना ।।
(4) नाईन दाई बधाई मांगे
सोने के दे दये कंगना ।।
(5) रिद्धि सिद्धि से ब्याह रचाओ
मूषक पे बैठे चलना ।।में वेदों में ।।
(6) मोदक लड्डू भोग लगा दए है
भक्तों की झोली भरना।। में वेदों में ।।
(7) प्रथम पूजा होय तुम्हारी
जे"पदम" के संकट हरना।।में वेदों में ।।
//इति,//






